कोरबा, 20 नवंबर Korba Municipal Corporation : नगर पालिक निगम कोरबा में प्रशासनिक कामकाज को सुचारू बनाने के उद्देश्य से राजस्व अमले और महापौर कार्यालय के दायित्वों में फेरबदल किया गया है. जारी आदेश के अनुसार सहायक राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक और राजस्व उप निरीक्षक के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, वहीं प्रभारी निगम सचिव को महापौर कार्यालय के कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

आदेश के तहत किए गए प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:
-
सहायक राजस्व अधिकारी सचिन तिवारी को महापौर कार्यालय के कार्यों से मुक्त कर कोरबा जोन का उप जोन प्रभारी बनाया गया है.
-
राजस्व निरीक्षक अजय कुमार अग्रवाल को कोरबा जोन से स्थानांतरित कर कोसाबाड़ी जोन भेजा गया है.
-
राजस्व निरीक्षक अविनाश जायसवाल को कोसाबाड़ी जोन से बालको जोन का दायित्व सौंपा गया है.
-
राजस्व निरीक्षक पुखराज यादव को सर्वमंगला नगर जोन से स्थानांतरित कर दर्री जोन भेजा गया है.
-
संजय सिंह ठाकुर को बालको जोन से हटाकर सर्वमंगला नगर जोन का उप जोन प्रभारी नियुक्त किया गया है.
-
दर्री जोन में उप जोन प्रभारी की जिम्मेदारी देख रहे राजस्व उप निरीक्षक महेश्वर सिंह को उस प्रभार से मुक्त करते हुए उनके मूल पद पर पदस्थ किया गया है.
इसके अतिरिक्त, प्रभारी निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ महापौर कार्यालय से जुड़े सभी कार्यों के निष्पादन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
निगम प्रशासन के इस फेरबदल से विभिन्न जोन में राजस्व वसूली, विभागीय तालमेल और आम नागरिकों से जुड़े कार्यों की गति पर असर पड़ने की उम्मीद की जा रही है.





