Latest News
बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ नया थाना ‘पील्लूर’, ग्रामीणों को मिलेगी सुगम न्याय और सुरक्षा की दशगात्र से लौटते वक्त उजड़ा परिवार: स्कूल बस की टक्कर में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत CG :नर्सिंग की खाली सीटों के लिए दूसरा और मॉप-अप राउंड एक साथ, 22 नवंबर दोपहर 2 बजे तक कर सकेंगे आवेदन सरगुजा में अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, चार फर्मों से 658 क्विंटल धान जब्त नगर निगम कोरबा में प्रशासनिक फेरबदल: कई जोन के प्रभार बदले, रामेश्वर सिंह कंवर को महापौर कार्यालय की जिम्मेदारी कोरबा: पेट्रोल पंप के पास मारपीट व लूटपाट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और दोपहिया वाहन बरामद
Home » छत्तीसगढ़ » सीएम योगी की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सीएम योगी की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Share:

रायपुर, 20 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) के माध्यम से अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने लिखा कि जीवन में माँ का स्थान सर्वोपरि होता है और एक पुत्र के लिए माँ ही उसकी पूरी दुनिया होती है। उन्होंने कहा कि माँ का निःस्वार्थ प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, जिसके जाने से हुई क्षति की भरपाई कभी नहीं की जा सकती।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दुःखद घड़ी में योगी आदित्यनाथ और उनके शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बाबा केदारनाथ से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।