Latest News
बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ नया थाना ‘पील्लूर’, ग्रामीणों को मिलेगी सुगम न्याय और सुरक्षा की दशगात्र से लौटते वक्त उजड़ा परिवार: स्कूल बस की टक्कर में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत CG :नर्सिंग की खाली सीटों के लिए दूसरा और मॉप-अप राउंड एक साथ, 22 नवंबर दोपहर 2 बजे तक कर सकेंगे आवेदन सरगुजा में अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, चार फर्मों से 658 क्विंटल धान जब्त नगर निगम कोरबा में प्रशासनिक फेरबदल: कई जोन के प्रभार बदले, रामेश्वर सिंह कंवर को महापौर कार्यालय की जिम्मेदारी कोरबा: पेट्रोल पंप के पास मारपीट व लूटपाट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और दोपहिया वाहन बरामद
Home » कोरबा » कोरबा में बेकाबू बोलेरो का कहर: रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी थार और मारुति समेत कई कारें क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

कोरबा में बेकाबू बोलेरो का कहर: रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी थार और मारुति समेत कई कारें क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

Share:

कोरबा 20/11/2026: गेवरा-दीपका-कटघोरा मार्ग पर बीती रात एक तेज रफ्तार बोलेरो के बेकाबू होने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बजरंग चौक दीपका की दिशा से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने सिंह रेस्टोरेंट के बाहर पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मारुति कार और थार समेत अन्य वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि घटना के वक्त पार्किंग क्षेत्र में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। रेस्टोरेंट संचालक अक्षय सिंह के अनुसार, होटल के सामने पार्किंग में गाड़ियां खड़ी थीं, तभी तेज रफ्तार बोलेरो अचानक नियंत्रण खो बैठी और खड़ी गाड़ियों से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहन आपस में टकरा गए और क्षतिग्रस्त हो गए। संचालक का अनुमान है कि इस हादसे से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

SECL में लगी बताई जा रही बोलेरो जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय बोलेरो में चालक के अलावा दो अन्य लोग भी सवार थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन SECL में नियोजित है और इसका चालक विजयनगर का रहने वाला है। आशंका जताई जा रही है कि तेज गति या नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण चालक संतुलन खो बैठा, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

पुलिस ने वाहन जब्त कर शुरू की जांच घटना के बाद रेस्टोरेंट के भीतर मौजूद लोग बाहर आए और क्षतिग्रस्त वाहनों को देखा। सूचना मिलते ही दीपका पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो को जब्त कर चालक से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे के सटीक कारणों व जिम्मेदार लोगों की जांच की जा रही है।