दुर्ग 14/11/2026 Cyber Fraud : दुर्ग में साइबर ठगों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने महज 5 हजार से 15 हजार रुपए के कमीशन के लालच में अपने और दूसरों के बैंक खाते साइबर अपराधियों को सौंपने वाले 14 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जामुल और पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) के साथ मिलकर यह संयुक्त कार्रवाई की है। आरोपी बैंक खातों के साथ-साथ पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और बैंक से जुड़े मोबाइल सिम भी ठगों को मुहैया कराते थे, ताकि ठगी की रकम को आसानी से इधर-उधर ट्रांसफर किया जा सके और असली स्रोतों को छुपाया जा सके।
कार्रवाई के मुख्य बिंदु:
-
गिरफ्तार कुल आरोपी: 14 (जामुल से 3 और पद्मनाभपुर से 11)
-
जामुल गिरफ्तार आरोपी: मनोज यादव, प्रदीप कुमार और अक्षय राज।
-
पद्मनाभपुर गिरफ्तार आरोपी: महेश महानंद, उपेन्द्र सिंह, संतोष कुमार सोनी, कुंदन कुमार, सुमित कुमार सिंह, लोकेश बघेल, मोहन मांझी, अंकित डोगरे, आशुतोष तांडी, हेमा सिन्हा और सरस्वती ठाकुर।
-
मुख्य बैंक: बैंक ऑफ बड़ौदा और एक्सिस बैंक के खातों का इस्तेमाल मुख्य रूप से सामने आया है।
-
बरामदगी: पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, मोबाइल सिम और मोबाइल फोन।
फिलहाल पुलिस जब्त दस्तावेजों और बैंक खातों के जरिए लाखों रुपए के संदिग्ध लेन-देन की गहराई से पड़ताल कर रही है और इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी हैं।




