Latest News
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का बड़ा दांव: कम पैदावार पर भी किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद? 15 नवंबर को हो सकता है बड़ा ऐलान चमक खोती राजनीतिक विरासत: कैसे बीजेपी के पोस्टर बॉय से हाशिये पर पहुंचे वरुण गांधी? मोटापे और लटके हुए पेट से पाना है छुटकारा? अपनाएं ये असरदार आयुर्वेदिक नुस्खे और नेचुरल उपाय कोरबा के बुधवारी बाजार में अतिक्रमण हटाने गई निगम टीम से भिड़े दुकानदार, गाली-गलौज और हाथापाई के बाद थाने पहुंची शिकायत कोरबा: घर से निकली 52 वर्षीय महिला का नहीं लगा कोई सुराग, चिंतित परिजनों ने आम जनता और पुलिस से मांगी मदद सीएम योगी का अखिलेश पर पलटवार: बोले- ‘उत्तराखंड की बेटी नहीं आई होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’
Home » Uncategorized » कोरबा के बुधवारी बाजार में अतिक्रमण हटाने गई निगम टीम से भिड़े दुकानदार, गाली-गलौज और हाथापाई के बाद थाने पहुंची शिकायत

कोरबा के बुधवारी बाजार में अतिक्रमण हटाने गई निगम टीम से भिड़े दुकानदार, गाली-गलौज और हाथापाई के बाद थाने पहुंची शिकायत

Share:

कोरबा 12/11/2026। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को बुधवारी बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे लगे ठेले, गुमठी और अवैध दुकानों को हटाने पहुंची निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और निगम कर्मचारियों के बीच शुरू हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई, जिससे बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

दुकान हटाने के विरोध से भड़का विवाद जानकारी के अनुसार, सड़क पर लगने वाले जाम और अतिक्रमण की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद निगम का अतिक्रमण निवारण दस्ता गुरुवार को बुधवारी बाजार पहुंचा था। टीम ने जैसे ही सड़क किनारे लगी दुकानों को हटाना शुरू किया, एक दुकानदार ने इसका विरोध किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर दुकान पर मौजूद महिला और पुरुष के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की नौबत आ गई। हंगामा होता देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

दुकानदारों ने लगाए मारपीट और अभद्रता के आरोप घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने निगम कर्मियों पर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। दुकानदारों का कहना है कि वे छोटी दुकानें लगाकर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। निगम प्रशासन बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के बार-बार कार्रवाई कर उनकी रोजी-रोटी छीन रहा है।

निगम का पक्ष: नोटिस के बाद भी नहीं हट रहे कब्जे दूसरी ओर, नगर निगम के कर्मचारियों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बुधवारी बाजार में यातायात बाधित होने के कारण पहले भी कई बार अतिक्रमण हटाया जा चुका है और संबंधितों को पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद दुकानदार दोबारा सड़क पर कब्जा कर लेते हैं, जिसे हटाने के लिए टीम गई थी। फिलहाल, इस पूरे मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।