Latest News
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का बड़ा दांव: कम पैदावार पर भी किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद? 15 नवंबर को हो सकता है बड़ा ऐलान चमक खोती राजनीतिक विरासत: कैसे बीजेपी के पोस्टर बॉय से हाशिये पर पहुंचे वरुण गांधी? मोटापे और लटके हुए पेट से पाना है छुटकारा? अपनाएं ये असरदार आयुर्वेदिक नुस्खे और नेचुरल उपाय कोरबा के बुधवारी बाजार में अतिक्रमण हटाने गई निगम टीम से भिड़े दुकानदार, गाली-गलौज और हाथापाई के बाद थाने पहुंची शिकायत कोरबा: घर से निकली 52 वर्षीय महिला का नहीं लगा कोई सुराग, चिंतित परिजनों ने आम जनता और पुलिस से मांगी मदद सीएम योगी का अखिलेश पर पलटवार: बोले- ‘उत्तराखंड की बेटी नहीं आई होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’
Home » राजनीति » सीएम योगी का अखिलेश पर पलटवार: बोले- ‘उत्तराखंड की बेटी नहीं आई होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’

सीएम योगी का अखिलेश पर पलटवार: बोले- ‘उत्तराखंड की बेटी नहीं आई होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’

Share:

लखनऊ 12/11/2026 Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड महोत्सव के मंच से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंड के लोगों को लेकर दिए गए ‘घुसपैठिये’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए सीएम योगी ने कड़ा ऐतराज जताया और कहा कि अगर उत्तराखंड की बेटी नहीं आई होती तो आज वे सैफई में भैंस चरा रहे होते। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी के बाद राज्य की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने उत्तराखंड के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वहां के लोगों ने हमेशा देश की सेवा को सर्वोपरि रखा है और लगभग हर परिवार का एक सदस्य सेना में योगदान देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में देवभूमि और वहां के लोगों पर उंगली उठाना छोटी सोच को दर्शाता है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भी मूल रूप से उत्तराखंड से ही थे। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है, इसलिए चुनौतियां भी बड़ी हैं, लेकिन देवभूमि का पानी और अन्न खाने के कारण चुनौतियों को स्वीकार करना हमारे संस्कारों में शामिल है।

गौरतलब है कि पिछले महीने अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए बयान दिया था कि यूपी में ज्यादातर घुसपैठिये उत्तराखंड से आए हैं। अखिलेश के इस बयान को मूल रूप से उत्तराखंड निवासी सीएम योगी पर तंज के रूप में देखा गया था, जिस पर अब मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक मंच से कड़ा जवाब दिया है।