कोरबा 12/11/2026 Missing Woman Korba: शहर के पटेल पारा, सर्वमंगला रोड क्षेत्र से एक 52 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के अचानक लापता होने से परिजन बेहद चिंतित हैं और लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं। लापता महिला की पहचान श्रीमती भारती रोचवानी (52 वर्ष), पति श्री गोविंद रोचवानी के रूप में हुई है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीमती भारती रोचवानी के सड़क पर पैदल जाते हुए एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। घटना के बाद से ही परिवार के सदस्य तमाम संभावित स्थानों, परिचितों और रिश्तेदारों के यहां उनकी खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।
श्रीमती भारती रोचवानी के पुत्र अविनाश रोचवानी (अवि) और परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों से भी तलाश में सहयोग करने की अपील की है। परिजनों ने अनुरोध किया है कि यदि किसी भी व्यक्ति को श्रीमती भारती रोचवानी कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो वे तत्काल मोबाइल नंबर 98278 38533 पर संपर्क करें अथवा नजदीकी पुलिस थाने में इसकी सूचना दें।




