Latest News
नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Home » Uncategorized » आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’

आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’

Share:

देहरादून 03/11/2026  Bollywood Controversy प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के साथ हुए मंच विवाद के बाद उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के एक ताजा बयान ने राजनीतिक और संगीत जगत में फिर से हलचल मचा दी है। मंत्री सुबोध उनियाल ने साफ शब्दों में कह दिया है कि वह अपने पद से इस्तीफा देना पसंद करेंगे, लेकिन किसी भी सूरत में माफी नहीं मांगेंगे। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि यह विवाद अभी शांत होने वाला नहीं है।

“जीवन में सबसे महत्वपूर्ण आत्मसम्मान है”

देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपनी बात रखते हुए सुबोध उनियाल ने कहा, “मुझसे किसी ने पूछा कि अगर पार्टी हाईकमान आपको कहेगा तो क्या आपको माफी मांगनी पड़ेगी? इस पर मैंने स्पष्ट कह दिया कि मैं इस्तीफा देना पसंद करूंगा, लेकिन माफी नहीं मांगूंगा। जीवन में सबसे महत्वपूर्ण आत्मसम्मान होता है।”

कैसे शुरू हुआ था पूरा विवाद?

यह पूरा मामला उत्तराखंड के एक कार्यक्रम का है, जहाँ दलेर मेहंदी मंच पर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर आकर सार्वजनिक रूप से दलेर मेहंदी की आलोचना कर दी। इस घटना का वीडियो वायरल होते ही बॉलीवुड और संगीत उद्योग के कई कलाकार दलेर मेहंदी के समर्थन में आ गए।

कलाकारों का तर्क था कि दलेर मेहंदी की तबीयत खराब होने के बावजूद वे प्रतिबद्धता के तहत परफॉर्म करने पहुंचे थे। इस विवाद में दलेर मेहंदी के भाई और मशहूर सिंगर मीका सिंह भी कूद पड़े और उन्होंने मंत्री से माफी मांगने की मांग की।

माफी मांगने के दावों को किया खारिज

हाल ही में मीका सिंह की टीम की ओर से यह दावा किया गया था कि मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन पर दलेर मेहंदी से माफी मांग ली है। हालांकि, सुबोध उनियाल के इस ताजा और आक्रामक बयान ने माफी की सभी खबरों को खारिज कर दिया है। अब देखना यह होगा कि मंत्री के इस कड़े रुख पर दलेर मेहंदी और मीका सिंह की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।

📍