Latest News
कोरबा: रावण दहन के बाद मुड़ापार में खूनी वारदात, चाकू के वार से युवक की मौत; जांच में जुटी पुलिस बच्चों की सेहत और पोषण को नया आयाम देगा छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026: कोरबा में 23 से 25 अक्टूबर तक जुटेगा देशभर के बाल रोग विशेषज्ञों का महाकुंभ कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में 120 फीट ऊंचे रावण का दहन, HTPS कोरबा के लाल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव पुराना बस स्टैंड में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व, जय श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ रावण दहन कोरबा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार दोस्तों को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत अंकिता शर्मा ने AK-47 से की टेस्ट फायरिंग, राजनांदगांव में विजयादशमी पर पुलिस शस्त्रागार में हुआ विधि-विधान से शस्त्र पूजन
Home » राजनीति » आम आदमी पार्टी ने निकाली ‘तिरंगा यात्रा’, अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी और पुलिस पाबंदियों पर केंद्र सरकार को घेरा

आम आदमी पार्टी ने निकाली ‘तिरंगा यात्रा’, अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी और पुलिस पाबंदियों पर केंद्र सरकार को घेरा

Share:

नई दिल्ली 16 अक्टूबर 2026 Aam Aadmi Party : जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने वाले जेनरेशन-जी (Gen-Z) युवाओं को जेल भेजे जाने और युवा कार्यकर्ता अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को दिल्ली में एक विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय से ली मेरेडियन तक हाथों में तिरंगा लेकर मार्च किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

Advt

अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी को तानाशाही करार देते हुए कहा, “क्या अपने ही देश में तिरंगा फहराना जुर्म है? अगर हम भारत में तिरंगा नहीं लहराएंगे तो क्या पाकिस्तान में लहराएंगे?” केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दीपके की गिरफ्तारी से स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं से डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को भारतीय तिरंगे से परेशानी है, उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

संजय सिंह ने उठाए राष्ट्रवाद पर सवाल

आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि देश में तिरंगा लहराना और ‘भारत माता की जय’ बोलना अपराध जैसा बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि आशुतोष रांका, सौरभ दास और अब अभिजीत दीपके जैसे युवाओं को जेल भेजकर आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए संजय सिंह ने कहा कि यह कोई जन्मदिन या किटी पार्टी नहीं, बल्कि “वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे के साथ सत्ता परिवर्तन का आंदोलन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोजगार की मांग करने वाले युवाओं को पाकिस्तानी या बांग्लादेशी बताना गलत है।

पुलिस पाबंदियों पर सौरभ भारद्वाज का हमला

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में लागू धारा 163 (बीएनएस) और पुलिस की पाबंदियों की निंदा करते हुए कहा कि नागरिकों को स्वतंत्र रूप से घूमने और अभिव्यक्ति की आजादी से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो सरकार कश्मीर में तिरंगा फहराने की बात करती थी, वही आज दिल्ली में एक दलित युवा को तिरंगा लहराने पर गिरफ्तार कर रही है।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन: गोपाल राय

आप नेता गोपाल राय ने कहा कि 2 अक्टूबर से शुरू हुआ यह आंदोलन पिछले 15 दिनों से लगातार जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते और SIR रद्द नहीं होता, तब तक लोकतंत्र और तिरंगे के सम्मान के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी।