Latest News
भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा: छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अनमोल झा को मिला सदस्य का पद छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी स्मृति ईरानी की नेताओं को सख्त हिदायत कोरबा: रावण दहन के बाद मुड़ापार में खूनी वारदात, चाकू के वार से युवक की मौत; जांच में जुटी पुलिस बच्चों की सेहत और पोषण को नया आयाम देगा छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026: कोरबा में 23 से 25 अक्टूबर तक जुटेगा देशभर के बाल रोग विशेषज्ञों का महाकुंभ कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में 120 फीट ऊंचे रावण का दहन, HTPS कोरबा के लाल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव पुराना बस स्टैंड में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व, जय श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ रावण दहन
Home » छत्तीसगढ़ » बालोद में कॉलेज जा रही छात्रा पर एसिड अटैक, चेहरा गंभीर रूप से झुलसा; तांदुला जंगलों की तरफ भागा आरोपी

बालोद में कॉलेज जा रही छात्रा पर एसिड अटैक, चेहरा गंभीर रूप से झुलसा; तांदुला जंगलों की तरफ भागा आरोपी

Share:

बालोद 5अक्टूबर 2026 Balod Acid Attack :छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कॉलेज के लिए निकली एक युवती पर अज्ञात युवक ने ज्वलनशील पदार्थ (एसिड) फेंक दिया। इस जानलेवा हमले में युवती का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया है। घटना बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों की मदद से झुलसी युवती को तुरंत बालोद जिला अस्पताल पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया है।

तांदुला बांध के जंगलों की ओर भागा आरोपी जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की शर्ट पहने अज्ञात हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। आरोपी को तांदुला बांध से सटे जंगलों की दिशा में भागते देखा गया है।

पुलिस की जांच जारी, इलाके में दहशत घटना की सूचना मिलते ही बालोद कोतवाली पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान और हमले के कारणों का खुलासा उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।