Latest News
कोरबा: रावण दहन के बाद मुड़ापार में खूनी वारदात, चाकू के वार से युवक की मौत; जांच में जुटी पुलिस बच्चों की सेहत और पोषण को नया आयाम देगा छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026: कोरबा में 23 से 25 अक्टूबर तक जुटेगा देशभर के बाल रोग विशेषज्ञों का महाकुंभ कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में 120 फीट ऊंचे रावण का दहन, HTPS कोरबा के लाल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव पुराना बस स्टैंड में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व, जय श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ रावण दहन कोरबा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार दोस्तों को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत अंकिता शर्मा ने AK-47 से की टेस्ट फायरिंग, राजनांदगांव में विजयादशमी पर पुलिस शस्त्रागार में हुआ विधि-विधान से शस्त्र पूजन
Home » कोरबा » छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया का किया सम्मान, वितरकों की समृद्धि के लिए मिला आश्वासन

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया का किया सम्मान, वितरकों की समृद्धि के लिए मिला आश्वासन

Share:

कोरबा 5 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया से उनके निज निवास केरवाद्वारी पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संघ के सदस्यों ने पारंपरिक रूप से शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर विधायक का आत्मीय स्वागत व सम्मान किया।

मुलाकात के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने अखबार वितरकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर विधायक श्री राठिया से विस्तृत चर्चा की। विधायक फूलसिंह राठिया ने समाज के सबसे निचले तबके में शामिल अखबार वितरकों की मेहनत को सराहते हुए उनकी समृद्धि, कल्याण और आवश्यक सहायता के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। विधायक के इस आत्मीय स्वागत और सहज व्यवहार से संघ के सदस्य काफी अभिभूत नजर आए।

इस सौजन्य मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, संरक्षक रेशम साहू, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जय कुमार नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर तथा मीडिया प्रभारी रामायण सिंह (रामा) मौजूद रहे। इनके अलावा अनिल गिरी, राय सिंह, राकेश साहू, रंजीत पटेल, कृष्णा निर्मलकर, रतन पटेल, दिलभरन सिंह, अजय कुमार बरेठ सहित रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अनेक अखबार वितरक उपस्थित थे।