Latest News
कोरबा: रावण दहन के बाद मुड़ापार में खूनी वारदात, चाकू के वार से युवक की मौत; जांच में जुटी पुलिस बच्चों की सेहत और पोषण को नया आयाम देगा छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026: कोरबा में 23 से 25 अक्टूबर तक जुटेगा देशभर के बाल रोग विशेषज्ञों का महाकुंभ कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में 120 फीट ऊंचे रावण का दहन, HTPS कोरबा के लाल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव पुराना बस स्टैंड में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व, जय श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ रावण दहन कोरबा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार दोस्तों को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत अंकिता शर्मा ने AK-47 से की टेस्ट फायरिंग, राजनांदगांव में विजयादशमी पर पुलिस शस्त्रागार में हुआ विधि-विधान से शस्त्र पूजन
Home » Uncategorized » इस गांव में रात 10 बजते ही बरसते हैं रहस्यमय पत्थर, खाकी और खौफ के बीच अनसुलझी मिस्ट्री

इस गांव  में रात 10 बजते ही बरसते हैं रहस्यमय पत्थर, खाकी और खौफ के बीच अनसुलझी मिस्ट्री

Share:

अनंतपुर  आंध्र प्रदेश 5 अक्टूबर 2026 Appajipeta Mystery : आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले का अप्पाजीपेटा गांव (पिमडी मंडल) इन दिनों एक खौफनाक और अनसुलझे रहस्य के साये में जीने को मजबूर है। अंधेरा ढलते ही जब गांव सोने की तैयारी करता है, ठीक रात 10 बजे आसमान से अचानक भारी-भरकम पत्थर बरसने शुरू हो जाते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही इस रहस्यमय पत्थरबाजी ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है। छतों पर पत्थरों की गूंज और एस्बेस्टस की टूटती शीट्स के डर से लोग सूर्यास्त होते ही घरों में कैद हो जाते हैं। कई घरों की छतें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और कुछ ग्रामीणों को चोटें भी आई हैं।

पुलिस और पहरेदारों की चौकसी भी नाकाम

दहशत का आलम यह है कि ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस प्रशासन ने गांव में चार पुलिस कॉन्स्टेबल्स की तैनाती की है। इसके साथ ही गांव के 20 साहसी युवक हाथों में लाठी-डंडे और टॉर्च लेकर पास की पहाड़ियों व गलियों में रातभर गश्त दे रहे हैं। हालांकि, हैरान करने वाली बात यह है कि इस कड़े पहरे के बावजूद छतों पर पत्थर आकर गिर रहे हैं, लेकिन पत्थर फेंकने वाले की परछाई तक किसी को नजर नहीं आ रही।

अलौकिक शक्ति या साजिश?

रातभर जागने और भय के माहौल में रहने के कारण ग्रामीणों की नींद उड़ चुकी है। आरोपी का कोई सुराग न मिलने पर अब कुछ लोग इसे अलौकिक शक्ति या भूत-प्रेत का साया मान रहे हैं, तो वहीं अन्य लोग इसे किसी शरारती तत्व की गहरी साजिश करार दे रहे हैं। तमिलनाडु के तिरुप्पुर जैसे कुछ अन्य इलाकों में भी अतीत में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक इस रहस्य से पर्दा उठाने में जुटी हुई है।