कोरबा 1 अक्टूबर 2026 Urologist In Korba : जिले व आसपास के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। किडनी, पेशाब की नली और पुरुष प्रजनन तंत्र से जुड़ी जटिल बीमारियों के सटीक उपचार के लिए अब बड़े शहरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। न्यू बस स्टैंड, लालूराम कॉलोनी स्थित शिवाय हॉस्पिटल ने अपनी सुपर-स्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार करते हुए जाने-माने Consultant Urologist डॉ. वैभव कांत बदेरिया की सेवाएं शुरू की हैं।

उच्च शिक्षित एवं अनुभवी यूरोलॉजिस्ट
डॉ. वैभव कांत बदेरिया की शैक्षणिक योग्यता MBBS, MS एवं MCh (Urology) है। यूरोलॉजी के क्षेत्र में MCh की उच्च डिग्री यह सुनिश्चित करती है कि मरीजों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अत्याधुनिक व एडवांस मेडिकल केयर मिलेगी। डॉ. बदेरिया किडनी, मूत्रवाहिनी, मूत्राशय और पुरुषों से जुड़ी सभी समस्याओं में विशेषज्ञ परामर्श एवं आधुनिक इलाज उपलब्ध कराएंगे।
स्थानीय स्तर पर ही मिलेगा सुपर-स्पेशलिटी इलाज
आमतौर पर यूरोलॉजी से संबंधित गंभीर बीमारियों या पथरी जैसी समस्याओं के इलाज के लिए कोरबा के मरीजों को बिलासपुर, रायपुर या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। इससे मरीजों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। शिवाय हॉस्पिटल में डॉ. वैभव कांत बदेरिया की नियमित उपलब्धता से अब स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को विश्वस्तरीय परामर्श व इलाज की सुविधा मिलेगी।
किन समस्याओं में मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श?
-
किडनी एवं पेशाब की नली में पथरी (Stone)
-
पेशाब में जलन, रुक-रुक कर आना या इंफेक्शन
-
मूत्राशय (Bladder) एवं प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याएं
-
पुरुष बांझपन व प्रजनन तंत्र संबंधी विकार
शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, क्षेत्र के मरीज अब डॉ. वैभव कांत बदेरिया से सीधे संपर्क कर विशेषज्ञ परामर्श ले सकते हैं।
अस्पताल का पता एवं संपर्क जानकारी:
-
पता: न्यू बस स्टैंड, लालूराम कॉलोनी, कोरबा (छत्तीसगढ़)
-
संपर्क सूत्र: 9458999333, 9458999444
-
वेबसाइट: www.shivaayhospital.com



