Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » आवारा बैल को पकड़कर थाने पहुंचे लोग, पुलिस से की FIR दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग

आवारा बैल को पकड़कर थाने पहुंचे लोग, पुलिस से की FIR दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग

Share:

आवारा बैल को पकड़कर थाने पहुंचे लोग, पुलिस से की FIR दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग

धमतरी (छत्तीसगढ़):

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आवारा मवेशियों के बढ़ते आतंक से परेशान सुंदरगंज वार्ड के निवासियों ने विरोध का एक अनोखा तरीका अपनाया। लंबे समय से बेकाबू घूम रहे एक बैल की हरकतों से तंग आकर वार्डवासियों ने उसे खुद पकड़ा, रस्सी से बांधा और वाहन में लादकर सीधे कोतवाली थाना ले गए। लोगों ने पुलिस से बैल के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की।

तीन लोगों को कर चुका है घायल

स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह बैल पिछले कई दिनों से इलाके में उत्पात मचा रहा था और अब तक तीन लोगों को सींग मारकर घायल कर चुका था। हाल ही में बैल ने धमतरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गौतम वाधवानी के घर में घुसकर हमला कर दिया, जिससे उनके पिता घायल हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

नगर निगम की बेरुखी से नाराज थे लोग

वार्डवासियों का आरोप है कि शहर में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर नगर निगम से बार-बार शिकायत की गई, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। निगम की निष्क्रियता से परेशान होकर लोगों ने खुद ही कदम उठाया और बैल को कस्टडी की तर्ज पर थाने पहुंचा दिया।

कांजी हाउस भेजा गया बैल

थाने में बैल को देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया और स्पष्ट किया कि आवारा पशुओं से जुड़ी कार्रवाई नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आती है, पुलिस के नहीं। पुलिस की समझाइश के बाद नागरिकों ने बैल को अपने वाहन से नगर निगम के कांजी हाउस पहुंचाया।

घटना के बाद भी नगर निगम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन इस वाक्ये ने शहर में आवारा मवेशियों के प्रबंधन और नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment

latest news