Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » छत्तीसगढ़ » बेमेतरा में गरजे सीएम विष्णु देव साय: ‘शिक्षा ही प्रगति का आधार, शिक्षक गढ़ते हैं समाज का उज्ज्वल भविष्य’

बेमेतरा में गरजे सीएम विष्णु देव साय: ‘शिक्षा ही प्रगति का आधार, शिक्षक गढ़ते हैं समाज का उज्ज्वल भविष्य’

Share:

 

बेमेतरा / रायपुर 14 सितंबर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक एवं प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति की मुख्य आधारशिला है। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है और इस दिशा में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि है। शिक्षक न केवल किताबी ज्ञान देते हैं, बल्कि बच्चों में संस्कार और सही मार्गदर्शन देकर समाज तथा राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के 81 सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही, बोर्ड और महाविद्यालयीन परीक्षाओं में अव्वल रहे जिले के 42 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

बेमेतरा के लिए 2 करोड़ और नए सब-स्टेशन की घोषणा

क्षेत्रीय विकास की सौगात देते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने बेमेतरा शहर में ‘गौरव पथ’ निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए स्वीकृत करने और ग्राम तिवरिया में नवीन विद्युत सब-स्टेशन निर्माण की घोषणा की।

‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के तहत सम्मान

जल संरक्षण और भू-जल स्तर में सुधार के सराहनीय प्रयासों के लिए ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के तहत बेमेतरा, बेरला एवं नवागढ़ जनपद पंचायतों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान समाजसेवियों द्वारा प्रकाशित ‘शिक्षक स्मृति’ पत्रिका का विमोचन भी हुआ।

पीएम मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर ‘एक दीप’ जलाने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशवासियों से 17 सितंबर की शाम अपने-अपने घरों में एक दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील की।

समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए गुरु परंपरा और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

latest news