Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » छत्तीसगढ़ » सरगुजा: खदान से कोयला युक्त पानी बहाने का वीडियो भ्रामक, जांच में पानी मिला साफ

सरगुजा: खदान से कोयला युक्त पानी बहाने का वीडियो भ्रामक, जांच में पानी मिला साफ

Share:

सरगुजा 13 सितंबर: सोशल मीडिया पर खदान के पानी को लेकर प्रसारित हो रहे एक वीडियो का सच सामने आ गया है। हाल ही में वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा था कि खदान से निकलने वाले पानी के साथ भारी मात्रा में कोयला और अन्य अपशिष्ट पदार्थ बाहर बहाए जा रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जब मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया गया, तो वायरल दावे की पोल खुल गई। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड किए गए वीडियो और साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ कि संबंधित स्थल पर पानी पूरी तरह से साफ है और उसमें किसी भी प्रकार का कोयला या अपशिष्ट पदार्थ मिलाकर डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा है।

जांच में सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा पूरी तरह से निराधार और भ्रामक पाया गया है। प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली किसी भी खबर या वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य कर लें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

#SurgujaNews #FactCheck

Leave a Comment

latest news