Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » रायपुर » नया रायपुर: इंद्रावती भवन की लिफ्ट में फंसे 8 अधिकारी-कर्मचारी, आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया

नया रायपुर: इंद्रावती भवन की लिफ्ट में फंसे 8 अधिकारी-कर्मचारी, आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया 

Share:

रायपुर 11 सितंबर Indravati Bhavan छत्तीसगढ़ की राजधानी नया रायपुर स्थित इंद्रावती भवन (सचिवालय) में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक लिफ्ट बीच रास्ते में ही बंद हो गई। लिफ्ट में सवार करीब 7 से 8 अधिकारीकर्मचारी अंदर ही फंस गए। लगभग आधे घंटे तक चले राहत और बचाव के प्रयासों के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया

रोजमर्रा की आवाजाही के दौरान हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को इंद्रावती भवन में रोजाना की तरह कामकाज चल रहा था। इसी दौरान अधिकारी और कर्मचारी एक मंजिल से दूसरी मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए। लिफ्ट अभी बीच रास्ते ही पहुंची थी कि अचानक तेज झटके के साथ रुक गई। अंदर मौजूद लोगों ने लिफ्ट चलाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा बंद होने और कोई हलचल न होने से अंदर घबराहट और दम घुटने जैसी स्थिति बनने लगी।

आधे घंटे तक चली मशक्कत

जैसे ही लिफ्ट बंद होने की खबर भवन में मौजूद अन्य कर्मचारियों को मिली, तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। मेंटेनेंस टीम और सुरक्षाकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद करीब 30 मिनट में लिफ्ट के दरवाजे खोलकर फंसे हुए सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ।

रखरखाव और मेंटेनेंस पर उठे गंभीर सवाल

सचिवालय जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसर में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और लिफ्ट के रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि लिफ्ट का नियमित मेंटेनेंस काफी समय से नहीं किया गया था। फिलहाल लिफ्ट में आई तकनीकी खराबी के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन घटना के बाद जिम्मेदार विभाग की कार्यशैली और लापरवाही पर उंगलियां उठने लगी हैं।

Leave a Comment

latest news