Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » कोरबा में फुटपाथ पर बाहरी विक्रेता बेच रहे साइकिलें: शासन को राजस्व की भारी हानि, खरीदारों के लिए भी जोखिम

कोरबा में फुटपाथ पर बाहरी विक्रेता बेच रहे साइकिलें: शासन को राजस्व की भारी हानि, खरीदारों के लिए भी जोखिम

Share:

कोरबा 9 सितंबर Illegal Trade :औद्योगिक नगरी कोरबा में बीते दो-तीन दिनों से फुटपाथ पर अनधिकृत रूप से साइकिलों का विक्रय किया जा रहा है। बाहरी क्षेत्रों से आए विक्रेताओं द्वारा खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर व्यापार चलाया जा रहा है, जिससे न केवल स्थानीय राजस्व को चूना लग रहा है बल्कि आम उपभोक्ताओं के ठगे जाने का भी गंभीर खतरा बना हुआ है।

हस्तलिखित शिकायत पत्र के अनुसार, संबंधित विक्रेता द्वारा ग्राहकों को ‘राजेन्द्र सिंह’ के नाम से बिल जारी किया जा रहा है। जांच में पाया गया कि बिल में दर्ज जीएसटी (GST) नंबर छत्तीसगढ़ राज्य का नहीं है। विक्रेता का पंजीयन जीएसटी में ठेकेदार के रूप में दर्ज है। नियमानुसार, ठेकेदारी पंजीयन के आधार पर कोई भी व्यक्ति फुटपाथ या आम बाजार में इस तरह साइकिलों का खुदरा (रिटेल) विक्रय नहीं कर सकता।

छत्तीसगढ़ राज्य का जीएसटी नंबर न होने के कारण इससे प्रदेश सरकार को मिलने वाले अत्यधिक राजस्व की सीधी हानि हो रही है। बिना वैध व्यावसायिक रजिस्ट्रेशन और स्थानीय व्यापार लाइसेंस के फुटपाथ पर धड़ल्ले से जारी इस बिक्री से टैक्स चोरी का मामला भी उजागर हो रहा है।

ग्राहकों के लिए बड़ा जोखिम

इस पूरी गतिविधि में शासन को राजस्व हानि के साथ-साथ स्थानीय खरीदारों को भी बड़ा नुकसान हो रहा है। फुटपाथ से सस्ते दामों या लुभावने दावों के झांसे में आकर साइकिल खरीदने वाले ग्राहक यदि बाद में किसी गड़बड़ी, खराबी या वारंटी संबंधी समस्या का सामना करते हैं, तो उनके पास कोई विकल्प नहीं बचेगा। दूसरे प्रांत के विक्रेता सामान बेचकर रफूचक्कर हो जाएंगे, जिसके बाद ग्राहक उन्हें कहां ढूंढेंगे? न तो कोई स्थायी दुकान है और न ही स्थानीय सर्विस सेंटर।

स्थानीय व्यापारियों और जागरूक नागरिकों ने वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग एवं स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध व्यापार और टैक्स चोरी पर तुरंत संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि राज्य के राजस्व का बचाव हो सके और आम नागरिकों को धोखाधड़ी से बचाया जा सके।

Leave a Comment

latest news