Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » जेसीआई वीक 2026: ’77 इयर्स ऑफ लीडरशिप – 7 डेज ऑफ एम्पावर’ थीम के साथ कोरबा में आज से 15 सितंबर तक सजेगा कार्यक्रमों का मंच

जेसीआई वीक 2026: ’77 इयर्स ऑफ लीडरशिप – 7 डेज ऑफ एम्पावर’ थीम के साथ कोरबा में आज से 15 सितंबर तक सजेगा कार्यक्रमों का मंच

Share:

कोरबा 9 सितंबर JCI Korba Central । जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (JCI) कोरबा सेंट्रल द्वारा 9 से 15 सितंबर 2026 तक भव्य ‘जेसीआई वीक’ का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में कोरबा प्रेस क्लब में आयोजित एक विशेष प्रेस वार्ता में संस्था के पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की।

इस वर्ष जेसीआई वीक की थीम “77 इयर्स ऑफ लीडरशिप – 7 डेज ऑफ एम्पावर” (77 Years of Leadership – 7 Days of Empower) रखी गई है। सात दिनों तक विभिन्न थीम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, युवा नेतृत्व, मानव कर्तव्य, डिजिटल आउटरीच, बिजनेस नेटवर्किंग, मेंबरशिप एक्सपेंशन, फैमिली बॉन्डिंग और समाज के गुमनाम नायकों को सम्मानित करने की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

प्रेस वार्ता में संस्था के प्रमुख पदाधिकारी—जेसी सीए अमर अग्रवाल, जेसी सुरेश चौहान, जेसी सीए त्रिलोकी नाथ बजाज, जेसी राम कुमार सोनी, जेसी अंश अग्रवाल और जेसी निश्चल टमकोरिया सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सात दिन, सात प्रमुख थीम और कार्यक्रम की रूपरेखा:

  • प्रथम दिवस (सर्रेनवल सिपिंग डे): थीम “प्लास्टिक हटाओ, स्टील अपनाओ – आज की आदत, कल का बेहतर भविष्य”। इसके अंतर्गत सामूहिक स्टील बोतल वितरण, जन-जागरूकता और शिक्षा से जुड़े अभियान चलाए जाएंगे।

  • द्वितीय दिवस (यूथ लीडरशिप एंड वॉइस डे): थीम “युवा की आवाज, नेतृत्व का आगाज”। इस दिन अंतरमहाविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता, यूथ पार्लियामेंट, सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण, वर्क-लाइफ बैलेंस और पर्सनल ब्रांडिंग जैसे कौशल विकास कार्यक्रम होंगे।

  • तृतीय दिवस (ह्यूमन ड्यूटीज एंड डिजिटल आउटरिच डे): अधिकारों के साथ कर्तव्यों की समझ और जिम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा देने के लिए मानव कर्तव्य अभियान व डिजिटल आउटरीच के माध्यम से सकारात्मक संदेश प्रसारित किए जाएंगे।

  • चतुर्थ दिवस (बिजनेस एंड नेटवर्क ग्रोथ डे): थीम “कनेक्शन बढ़ाओ, अवसर बढ़ाओ”। यह दिन बिजनेस कम्युनिटी और जेसीआई सदस्यों के बीच नेटवर्किंग तथा ‘जे-कॉम ऑपरेशन’ को समर्पित रहेगा।

  • पंचम दिवस (मेंबरशिप एक्सपेंशन डे): युवाओं को जेसीआई से जोड़ने के लिए इनवाइट एंड एंगेज, मेंबर स्पॉटलाइट और वेलकम न्यू मेंबर्स जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी।

  • षष्ठम दिवस (फैमिली बॉन्डिंग डे): थीम “मजबूत परिवार, मजबूत समाज”। इसके तहत फैमिली टाइम, फैमिली एक्टिविटीज और एक्सप्रेस एक्टिविटीज के जरिए पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत किया जाएगा।

  • सप्तम दिवस (ग्रैंड फिनाले: ऑनरिंग हीरोज एंड साइलेंट स्टार्स डे): थीम “गुमनाम नहीं, सम्मान के हकदार”। समाज में मौन रहकर महत्वपूर्ण योगदान देने वाले ‘साइलेंट स्टार्स’ को सम्मानित किया जाएगा और भव्य समापन समारोह (Grand Celebration) के साथ सप्ताहभर की उपलब्धियों को साझा किया जाएगा।

JCI कोरबा सेंट्रल ने शहर के युवाओं, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, परिवारों और मीडिया बंधुओं से अपील की है कि वे इन सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाएं।

Leave a Comment

latest news