Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » कोरबा न्यूज » कोरबा में दर्दनाक रेल हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे, रातभर रेलवे ट्रैक पर तड़पता रहा

कोरबा में दर्दनाक रेल हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे, रातभर रेलवे ट्रैक पर तड़पता रहा

Share:

कोरबा 6 सितंबर Train Accident । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है, जहां शनिवार देर रात मालगाड़ी की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक के दोनों पैर कट गए। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल युवक पूरी रात रेलवे ट्रैक पर ही पड़ा तड़पता रहा। रविवार सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी, तब जाकर घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी गई।

सुबह लोगों ने देखा, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

घायल युवक की पहचान ढेगूनाला निवासी 22 वर्षीय रितेश सारथी के रूप में हुई है। सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। घटना स्थल से पुलिस को युवक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

ट्रैक पर बैठने के दौरान हुआ हादसा

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, रितेश देर रात रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ था। इसी दौरान वहां से गुजरी एक तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में वह आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसके दोनों पैर शरीर से अलग हो गए। रात का अंधेरा होने के कारण किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी और वह रातभर वहीं पड़ा रहा।

विभिन्न पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि युवक देर रात रेलवे ट्रैक पर क्यों और किन परिस्थितियों में गया था। पुलिस चोरी की नीयत, शौच के लिए जाने या फिर आत्महत्या के प्रयास समेत सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रही है। घटना की असली वजह जानने के लिए परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

#

Leave a Comment

latest news