त्रिशूर 5 सितंबर Tamil Nadu Students Death : केरल के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाईवे के किनारे खड़ी एक लॉरी में कार की भीषण टक्कर हो जाने से उसमें सवार सभी 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि मृत लोग पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के रहने वाले छात्र थे।

रात 11:40 बजे हुआ हादसा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात लगभग 11:40 बजे कैपामंगलम के पनंबिक्कुन्नु इलाके में हुई। तमिलनाडु नंबर की एक कार गुरुवायूर से कोडुंगलूर की ओर जा रही थी, तभी वह सड़क किनारे खड़ी लॉरी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में मौजूद सभी आठों युवकों की मौके पर ही सांसें थम गईं।
रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर निकाले गए शव घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और पुलिस व फायर सर्विस की रेस्क्यू टीम को सूचित किया गया। टीमों ने कड़े मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है।







