Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » Uncategorized » शामली मुठभेड़: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर, 9mm पिस्तौल और कारतूस बरामद

शामली मुठभेड़: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर, 9mm पिस्तौल और कारतूस बरामद

Share:

उत्तर प्रदेश Shamli Police Encounter   : हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के मामले में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में दो शूटर्स—सुमित और मोहित—को मार गिराया है। यह मुठभेड़ सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में हुई।

शामली SP नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, 26 तारीख को कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक जिम के पास अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद जिले में हाई अलर्ट जारी कर देर रात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बागपत नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। आरोपियों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर औद्योगिक क्षेत्र में उन्हें घेर लिया, जहाँ जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दोनों ने दम तोड़ दिया।

मुठभेड़ स्थल से हथियार और कारतूस जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो 9mm पिस्तौल, एक .32 कैलिबर पिस्तौल, 26 जिंदा कारतूस और 15 खोखे बरामद किए हैं। शुरुआती पूछताछ और जांच के आधार पर पुलिस का दावा है कि बदमाशों को हरियाणा के कुख्यात अपराधी राहुल ने पैसे और हथियार मुहैया कराकर हत्या के लिए भेजा था।

अन्य दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी

मामले की जांच में जुटी यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने हरियाणा के हिसार और रोहतक निवासी 4 संदिग्ध शूटर्स की पहचान की थी। दो शूटर्स के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद, अब पुलिस और STF की टीमें फरार दो अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा और दिल्ली के विभिन्न ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

latest news