Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » कोरबा ESIC अस्पताल के डॉक्टर डॉ. एल्विन वे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रेम-प्रसंग के एंगल से भी जांच में जुटी पुलिस

कोरबा ESIC अस्पताल के डॉक्टर डॉ. एल्विन वे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रेम-प्रसंग के एंगल से भी जांच में जुटी पुलिस

Share:

कोरबा Doctor Death Case  : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित ESIC अस्पताल के 30 वर्षीय चिकित्सक डॉ. एल्विन वे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। रविवार शाम अस्पताल परिसर स्थित उनके शासकीय आवास के बाथरूम से उनका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ड्यूटी पर नहीं पहुंचे, परिजनों को बुलाया था कोरबा

मूल रूप से केरल के पालक्काड के रहने वाले डॉ. एल्विन ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से MBBS की पढ़ाई की थी। वे पिछले एक साल से कोरबा ESIC अस्पताल में पदस्थ थे और परिसर में स्थित आवास में अकेले रहते थे। शनिवार सुबह 9 बजे ओपीडी ड्यूटी पर न पहुँचने और फोन का जवाब न मिलने पर अस्पताल स्टाफ को संदेह हुआ। रविवार शाम लगभग 4 बजे जब स्टाफ ने आवास की खिड़की का कांच तोड़कर भीतर प्रवेश किया, तो बाथरूम में डॉक्टर का शव मिला। पुलिस के अनुसार, घटना से तीन दिन पहले डॉक्टर ने अपनी तबीयत खराब होने की बात कहकर अपने माता-पिता को कोरबा बुलाया था। शनिवार को जब वे कोरबा पहुंचे, तब उन्हें इस हादसे की जानकारी मिली।

शरीर पर मिले चोट के निशान, प्रेम प्रसंग का एंगल भी शामिल

शुरुआती जांच में डॉक्टर के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि डॉ. एल्विन का पिछले दो वर्षों से एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। अगस्त में कोयंबटूर यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद होने और रिश्ता टूटने की बात कही जा रही है, जिसके बाद से उनके व्यवहार में बदलाव देखा गया था।

कोरबा CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस प्रेम-प्रसंग, आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। परिजनों और परिचितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Comment

latest news