Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » कोरबा की पॉश पावर हाइट्स कॉलोनी में चोरी: सूने मकान का ताला तोड़कर उड़ाया सामान, सुरक्षा पर उठे सवाल

कोरबा की पॉश पावर हाइट्स कॉलोनी में चोरी: सूने मकान का ताला तोड़कर उड़ाया सामान, सुरक्षा पर उठे सवाल

Share:

कोरबा 24 अगस्त 

कोरबा के पॉश इलाके घंटाघर-बुधवारी मार्ग स्थित पावर हाइट्स कॉलोनी के मून ब्लॉक में एक सूने मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। बालको प्लांट की ठेका कंपनी LIPL में अधिकारी विशाल गुप्ता शनिवार रात रिश्तेदार के निधन की खबर सुनकर घर में ताला लगाकर निकले थे। उनके जाते ही चोरों ने मकान की कुंडी तोड़ी और अलमारी व कमरों को खंगालकर कीमती सामान पार कर दिया। फिलहाल चोरी गए सामान की कुल कीमत का आकलन किया जा रहा है।

सीसीटीवी बंद, रहवासियों में दहशत

वारदात के बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो कॉलोनी के कैमरे खराब पाए गए। सुरक्षा गार्ड तैनात होने के बावजूद हुई इस वारदात और बंद कैमरों से रहवासी बेहद आक्रोशित और डरे हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों के कैमरों की मदद से संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

latest news