Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » खेल » DPL 2026: सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन की तूफानी बल्लेबाजी, 473 रनों के साथ टॉप पर; सहवाग के बेटों पर भी नजरें

DPL 2026: सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन की तूफानी बल्लेबाजी, 473 रनों के साथ टॉप पर; सहवाग के बेटों पर भी नजरें

Share:

दिल्ली Premier League 2026 : में युवा बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के सलामी बल्लेबाज और सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से टूर्नामेंट के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे हैं। 8 मैचों में 166.55 के स्ट्राइक रेट से 473 रन बनाकर सार्थक ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 41 चौके और 32 छक्के निकले हैं, जबकि 95 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

टॉप 5 रन स्कोरर्स की सूची

  • सार्थक रंजन (नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स): 8 मैच, 473 रन (चौके: 41, छक्के: 32, स्ट्राइक रेट: 166.55)

  • यश धुल (सेंट्रल दिल्ली किंग्स): 9 मैच, 410 रन (1 शतक शामिल, चौके: 35, छक्के: 32)

  • यजस शर्मा (दिल्ली वॉरियर्स): 7 मैच, 333 रन (स्ट्राइक रेट: 219.08, चौके: 34, छक्के: 22)

  • आर्यन गौर (पुरानी दिल्ली 6): 7 मैच, 305 रन (स्ट्राइक रेट: 168.51)

  • यश भाटिया (नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स): 8 मैच, 304 रन

वीरेंद्र सहवाग के बेटों की एंट्री

पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के दोनों बेटे भी इस सीजन एक्शन में हैं। वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से खेल रहे आर्यवीर सहवाग ने न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 14 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 22 रन बनाए। वहीं, सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम में शामिल वेदांत सहवाग को अभी अपने पहले मुकाबले का इंतजार है।

Leave a Comment

latest news