Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » राजनीति » छत्तीसगढ़ को बड़ी जिम्मेदारी : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में सांसद रूप कुमारी चौधरी बनीं महिला मोर्चा अध्यक्ष, दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया की कमान

छत्तीसगढ़ को बड़ी जिम्मेदारी : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में सांसद रूप कुमारी चौधरी बनीं महिला मोर्चा अध्यक्ष, दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया की कमान

Share:

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा घोषित नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ को महत्वपूर्ण स्थान मिला है। प्रदेश के दो वरिष्ठ नेताओं को केंद्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारियों से नवाजा गया है। महासमुंद से सांसद रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं दीपक म्हस्के को पार्टी के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक का अहम प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले सोशल मीडिया की यह कमान अमित मालवीय संभाल रहे थे।

यह दूसरा मौका है जब भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय बागडोर छत्तीसगढ़ के खाते में आई है। इससे पूर्व राज्य की वरिष्ठ नेता सरोज पांडेय भी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी हैं। हालांकि, इस बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सरोज पांडेय का नाम शामिल नहीं है; वे इससे पहले राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर कार्यरत थीं। रूप कुमारी चौधरी की इस पदोन्नति को प्रदेश में महिला नेतृत्व को बल देने और सांगठनिक पकड़ मजबूत करने के तौर पर देखा जा रहा है।

राम माधव और स्मृति ईरानी की केंद्रीय संगठन में वापसी

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी 69 पदाधिकारियों की इस नई सूची में कई कद्दावर नेताओं की वापसी हुई है। वरिष्ठ नेता राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद देकर संगठन में फिर से प्रमुख भूमिका दी गई है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की भी राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है, जिन्हें राष्ट्रीय महामंत्री का जिम्मा सौंपा गया है। आगामी चुनावी रणनीतियों और सांगठनिक विस्तार को ध्यान में रखकर बनाई गई इस टीम में 12 महिलाओं सहित देशभर के प्रमुख नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

Leave a Comment

latest news