Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » पूर्व बालको कर्मी के बेटे विवेक कश्यप ने आईआईटी खड़गपुर हैकाथॉन में जीता ₹5 लाख का पहला पुरस्कार, क्षेत्र का नाम रोशन

पूर्व बालको कर्मी के बेटे विवेक कश्यप ने आईआईटी खड़गपुर हैकाथॉन में जीता ₹5 लाख का पहला पुरस्कार, क्षेत्र का नाम रोशन

Share:

 

कोलकाता/बालको नगर: बालको नगर के पूर्व कर्मचारी वेद प्रकाश कश्यप के पुत्र विवेक कश्यप ने राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। विवेक ने अपनी चार सदस्यीय टीम के साथ आईआईटी खड़गपुर द्वारा आयोजित “प्लैटिनम जुबली एनर्जी हैकाथॉन – ग्रैंड फिनाले” में प्रथम स्थान हासिल कर ₹5,00,000 का नगद पुरस्कार और ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ अपने नाम किया है।

यह राष्ट्रीय हैकाथॉन Oil India Ltd., MC²+ और IIT खड़गपुर के संयुक्त तत्वावधान में संस्थान की प्लैटिनम जुबली के अवसर पर 16-17 अगस्त 2026 को राजेंद्र मिश्रा स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंटरप्रेन्योरशिप (RMSoEE), IIT खड़गपुर रिसर्च पार्क, कोलकाता में आयोजित किया गया था।

विवेक कश्यप की टीम में हरीश S, साईनाथ H और बेनी वर्गीज शामिल थे। टीम ने अपने उत्कृष्ट नवाचार, तकनीकी दक्षता और प्रभावी समस्या समाधान के बल पर जूरी को बेहद प्रभावित किया। विजेता टीम को Oil India Ltd. के C&MD डॉ. रणजीत रथ, MC²+ के CEO संदीप माहेश्वरी और IIT खड़गपुर के एसोसिएट डीन प्रो. मनोज कुमार मंडल के हाथों सम्मानित किया गया।

विवेक की इस शानदार उपलब्धि पर बालको नगर के निवासियों एवं परिजनों में खुशी की लहर है और लोग उन्हें निरंतर बधाइयां दे रहे हैं।

  

Leave a Comment

latest news