गेवरा-दीपका। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए आजाद चौक (दीपका) तथा गांधी उद्यान (बुधवारी बाजार) में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आजाद चौक में वरिष्ठ नागरिकों एवं महिला कांग्रेस की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण संपन्न हुआ। वहीं गांधी उद्यान में कार्यक्रम के विशेष आमंत्रित सदस्य छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री श्री हरीश परसाई जी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री तनवीर अहमद जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत सभी उपस्थित कांग्रेसजनों और आम नागरिकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का संदेश और जनहित के मुद्दे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री हरीश परसाई जी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी का संदेश जनता के बीच साझा किया। अपने संबोधन में उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक, बिजली बिल की दरों में बढ़ोतरी, सरकारी स्कूलों के बंद होने और बढ़ती महंगाई जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि यह देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और संविधान की भावना को मजबूत करने का संकल्प लेने का दिन है।
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तनवीर अहमद, पोशक दास महंत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता केदार सिंह, सूरज दास मानिकपुरी, विशाल शुक्ला, अनिरुद्ध सिंह, लोकेश राठौर, पार्षद हर्षित देवी, इस्तेखार अली, राम जय सिंह, अविनाश यादव, प्रशांति सिंह, भगवती यादव, अनीता तिवारी, आशा देवी रजक, युवा कांग्रेस जिला महासचिव भारत मिश्रा, बालेंद्र सिंह, रहमान खान, डॉक्टर राजवाड़े, अफजल अली, तारकेश्वर मिश्रा, मोहम्मद रसूल, बाबा राजपूत, फैयाज अंसारी, विकास केशरवानी, जुनैद अख्तर, सिकंदर खान, गया पासवान, सुइब अख्तर, आजम अंसारी, खगेश बारेठ, रौशन निल्मलकर, मनजीत त्रिपाठी, सद्दाम शेख, शनि देव, मोहम्मद गुलाम, मोहम्मद जहांगीर, कर्म सिंह राजपूत, नवीन राजवाड़े, मोहम्मद शफी एवं अकबर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के बाद सभी उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया और आपसी भाईचारे के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाई गईं। कार्यक्रम का सफल संचालन विशाल शुक्ला ने किया तथा आभार प्रदर्शन अनिरुद्ध सिंह द्वारा किया गया। अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।
#








