Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » राष्ट्रीय गीत के अपमान का आरोप: कोरबा में कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भाजपा का जोरदार प्रदर्शन… पुलिस से …

राष्ट्रीय गीत के अपमान का आरोप: कोरबा में कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भाजपा का जोरदार प्रदर्शन…  पुलिस से …

Share:

   

  कोरबा।  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व— सोनिया गांधी राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे—द्वारा राष्ट्रीय गीत के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कोरबा ने रविवार को उग्र प्रदर्शन किया।  बड़े प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था थी। इस दौरान  भाजपा कार्यकर्ताओं  की पुलिस से  कांग्रेस  कार्यालय की ओर बढ़ते वक्त काफी झूमा झपटी हुई।

बारिश के बावजूद उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजूदेवी राजपूत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और रायपुर सह-संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह की अगुवाई में भारी संख्या में कार्यकर्ता टी.पी. नगर चौक पर एकत्र हुए। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली और ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। कार्यालय के समक्ष भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रमुख बयान:

  • उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन: “राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान देश की अस्मिता के प्रतीक हैं। पावन अवसर पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा किया गया असम्मानजनक आचरण अस्वीकार्य है। यह प्रदर्शन राष्ट्रसम्मान की रक्षा के लिए है। कांग्रेस नेतृत्व को देशवासियों से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।”

  • भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी: “स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली आजादी के पर्व पर राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान हर भारतीय का कर्तव्य है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रतीकों और महापुरुषों को ठेस पहुंचाने की प्रवृत्ति को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।”

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति का संकल्प दोहराया। इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

#

Leave a Comment

latest news