Latest News
कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी
Home » कोरबा » हसदेव का उफान: मिनीमाता बांगो बांध के 7 गेट खोले गए, सीतामढ़ी के घरों में घुसा पानी; जलभराव से बेहाल लोग, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

हसदेव का उफान: मिनीमाता बांगो बांध के 7 गेट खोले गए, सीतामढ़ी के घरों में घुसा पानी; जलभराव से बेहाल लोग, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Share:

 

कोरबा Hasdeo Flood । मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में पानी की भारी आवक के बाद 7 गेट खोलकर हसदेव नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण हसदेव नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे तटीय इलाकों में स्थिति बिगड़ने लगी है। सीतामढ़ी के तटीय क्षेत्रों में स्थित लगभग 10 से 15 मकानों में नदी का पानी घुस गया है, जिससे लोग अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाने को मजबूर हैं।

बांध से छोड़ा जा रहा 27,786 क्यूसेक पानी कार्यपालन अभियंता एस. के. भारती के अनुसार, 15 अगस्त की सुबह बांध का जलस्तर 358.60 मीटर (93.65%) पहुंच गया था। बाढ़ को नियंत्रित करने के लिए बांध के गेट नंबर 3 और 9 को 0.40 मीटर तथा गेट नंबर 4, 5, 6, 7 और 8 को 0.50 मीटर तक खोला गया है। इन 7 गेटों से 18,786 क्यूसेक और पावर प्लांट हाइडल से 9,000 क्यूसेक मिलाकर कुल 27,786 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में बहाया जा रहा है।

स्थानीय निवासियों का आरोप: बिना मुनादी छोड़ा पानी, नहीं मिली राहत क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नदी का जलस्तर बढ़ाने से पहले तटीय इलाकों में प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की मुनादी या सूचना नहीं दी गई। प्रभावितों का कहना है कि घरों में पानी भरने के बाद भी अब तक प्रशासन का कोई प्रतिनिधि उनका हाल जानने या राहत सामग्री मुहैया कराने नहीं पहुंचा है।

लगातार बारिश से बिगड़े हालात 15 अगस्त की रात हुई भारी बारिश के बाद भी कोरबा में लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा और अधिक बढ़ गया है।

#