Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » कोरबा : मंत्री लखनलाल देवांगन सियान सदन रानी रोड में जनता से करेंगे सीधे ‘भेंट- मुलाकात

कोरबा :  मंत्री लखनलाल देवांगन  सियान सदन रानी रोड में जनता से करेंगे सीधे ‘भेंट- मुलाकात

Share:

कोरबा: 16 अगस्त:

सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे के प्रतीक, रानी रोड (चित्रा टॉकीज के सामने) स्थित ‘सियान सदन’ में 17 अगस्त (सोमवार) को एक विशेष जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन शाम 5:00 बजे से सियान सदन में आम जनता से ‘भेंट-मुलाकात’ करेंगे।

सियान सदन कोरबा का एक प्रमुख सामाजिक केंद्र है, जहाँ सभी धर्मों के त्यौहार उमंग के साथ मनाए जाते हैं और यहाँ के सदस्य हमेशा शहरवासियों के सुख-दुख में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन क्षेत्र के नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे और विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे।

उपस्थिति की अपील: सियान सदन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कोरबा के सभी सम्मानीय नागरिकों, वरिष्ठजनों और पत्रकार बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम का विवरण:

  • स्थान: सियान सदन, रानी रोड (चित्रा टॉकीज के सामने), कोरबा

  • तिथि: 17 अगस्त, दिन – सोमवार

  • समय: शाम 5:00 बजे

  • मुख्य अतिथि: लखनलाल देवांगन (उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन)

#

Leave a Comment

latest news