Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » राजनीति » विदेश नीति पर राहुल गांधी के तंज के बाद घमासान: भाजपा का पलटवार, निशिकांत दुबे ने शेयर कीं इंदिरा गांधी और फिदेल कास्त्रो की तस्वीरें

विदेश नीति पर राहुल गांधी के तंज के बाद घमासान: भाजपा का पलटवार, निशिकांत दुबे ने शेयर कीं इंदिरा गांधी और फिदेल कास्त्रो की तस्वीरें

Share:

नई दिल्ली  15  अगस्त  :    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और विदेशी नेताओं को गले लगाने की शैली पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद देश का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस के ‘रचनात्मक कांग्रेस’ राष्ट्रीय सम्मेलन में दिए गए राहुल गांधी के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बेहद कड़ा पलटवार किया है

विवाद की शुरुआत: राहुल गांधी का कड़ा तंज गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने मंच पर ही कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगाकर पीएम मोदी की कूटनीति पर सवाल उठाए। राहुल ने कहा, “पता नहीं किसने उनसे कह दिया कि विदेश नीति का मतलब गले लगाना होता है?” इसी बीच संदीप दीक्षित ने टिप्पणी की, “मेलोनी समझ के तो नहीं पकड़ा था?”, जिस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया, “मैं अभी वहां तक नहीं पहुंचा हूं।” इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और पीएम मोदी को लेकर की गई इस टिप्पणी के बाद भाजपा आक्रामक हो गई है।

भाजपा का तीखा पलटवार राहुल गांधी के इस बयान के जवाब में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ऐतिहासिक तस्वीरें पोस्ट कीं।

इन तस्वीरों में इंदिरा गांधी क्यूबा के तत्कालीन राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो के साथ गले मिलती नजर आ रही हैं।

  • निशिकांत दुबे का सवाल: तस्वीरें शेयर करते हुए निशिकांत दुबे ने लिखा कि क्या राहुल गांधी इसे भी गलत भावना कहेंगे? इसके साथ ही दुबे ने संसद में राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को अचानक गले लगाने की पुरानी तस्वीर भी पोस्ट की और तीखा सवाल दागा। निशिकांत दुबे ने लिखा, “राहुल गांधी जी इस गले पड़ने को जठराग्नि कहते हैं कि कामाग्नि?”

  • केंद्रीय मंत्रियों का हमला: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने इस भाषा शैली की निंदा करते हुए कहा कि देश का यह दुर्भाग्य है कि उसे ऐसा नेता प्रतिपक्ष देखना पड़ रहा है।

  • प्रह्लाद जोशी की टिप्पणी: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, “राहुल गांधी, आप कब परिपक्व होंगे? भारत को चलाने के लिए परिपक्व नेतृत्व की आवश्यकता होती है, अपरिपक्व नाटक की नहीं। लोकतांत्रिक सरकार को ‘जोकर’ कहना साबित करता है कि यह आपके बस की बात नहीं है।”

  • बांसुरी स्वराज का बयान: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा इस्तेमाल की गई अभद्र और आपत्तिजनक भाषा नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद की गरिमा के पूरी तरह विपरीत है।

Leave a Comment

latest news