Home » कोरबा » कोरबा पुलिस महकमे में फेरबदल: कोतवाली और कटघोरा के थाना प्रभारी बदले, कई पुलिसकर्मियों के तबादले

कोरबा पुलिस महकमे में फेरबदल: कोतवाली और कटघोरा के थाना प्रभारी बदले, कई पुलिसकर्मियों के तबादले

Share:

कोरबा 30 जून। जिला पुलिस बल में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय ने एक बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से सात अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें फौरन नए पोस्टिंग स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

इन थाना प्रभारियों की हुई अदला-बदली

तबादला सूची में सबसे प्रमुख नाम कोतवाली और कटघोरा के थाना प्रभारियों का है, जिन्हें आपस में बदला गया है:

  • निरीक्षक मोतीलाल पटेल: थाना प्रभारी, कोतवाली नया प्रभार: थाना प्रभारी, कटघोरा

  • निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी: थाना प्रभारी, कटघोरा नया प्रभार: थाना प्रभारी, कोतवाली

  • Advt

इन अधिकारियों व कर्मचारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

थाना प्रभारियों के अलावा कई अन्य उप निरीक्षकों और आरक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है:

अधिकारी/कर्मचारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
निरीक्षक मनोज कौशिक रक्षित केंद्र, कोरबा थाना पाली (संबद्ध)
उप निरीक्षक शिवकुमार कोसरिया रक्षित केंद्र, कोरबा थाना सिविल लाइन, रामपुर
सहायक उप निरीक्षक धनंजय जाटवर थाना बालकोनगर थाना सिविल लाइन, रामपुर
सहायक उप निरीक्षक अनिल खाण्डे थाना सिविल लाइन, रामपुर पुलिस सहायता केंद्र, मानिकपुर
प्रधान आरक्षक शनि कुमार कुर्रे रक्षित केंद्र, कोरबा थाना बालकोनगर

एसपी का कड़ा निर्देश: पुलिस अधीक्षक ने आदेश में साफ किया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी और कर्मचारी बिना किसी देरी के तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर अपनी आमद दर्ज कराएं।

📍

Leave a Comment