Latest News
छत्तीसगढ़ की राजनीति में आधी रात का ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’: सीएम हाउस में मंत्रियों की इमरजेंसी एंट्री, क्या गिरने वाली है कुछ पर गाज? छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: IFS अधिकारियों के तबादले, 7 वन अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी बिजली दरों में वृद्धि जनविरोधी, सरकार तत्काल वापस ले फैसला: जयसिंह अग्रवाल बिलासपुर में ‘सिंघम’ एक्शन: कबाड़ की आड़ में गुंडागर्दी करने वालों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी! : 🏠 दूरस्थ क्षेत्रों में डॉक्टरों-शिक्षकों को मिलेगी आवासीय सुविधा: DMF से ₹5 करोड़ से अधिक के कार्य स्वीकृत कुनकुरी को मिली बड़ी सौगात: सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर बदला गया पावर ट्रांसफार्मर, बिजली संकट से मिलेगी मुक्ति
Home » कोरबा » कोरबा:कोयला ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला, लूटपाट का विरोध करने पर सिर पर मारे धारदार हथियार

कोरबा:कोयला ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला, लूटपाट का विरोध करने पर सिर पर मारे धारदार हथियार

Share:

कोरबा 18 जून । जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इमलीडुग्गु मुख्य मार्ग पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात बदमाशों के हौसले बुलंद देखने को मिले। यहाँ लूटपाट का विरोध करने पर दो अज्ञात युवकों ने एक कोयला लोड ट्रक के चालक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में चालक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है।

Advt

तकनीकी खराबी के कारण रुकी थी गाड़ी, तभी आ धमके बदमाश

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित चालक जयप्रकाश कुसमुंडा से कोयला लोड कर लैंको अडानी पावर प्लांट की ओर जा रहा था। इसी दौरान इमलीडुग्गु मुख्य मार्ग पर ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। तभी अचानक दो युवक वहाँ पहुँचे और चालक से मोबाइल व नगदी की मांग करने लगे।

विरोध करने पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

जब चालक जयप्रकाश ने अपनी गाढ़ी कमाई और मोबाइल देने से साफ इनकार कर दिया, तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए चालक ट्रक से उतरकर भागने लगा, लेकिन हमलावरों ने उसे दौड़ा लिया और कुछ ही दूरी पर धारदार हथियार से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

घर में घुसकर बचाई जान हमले में खून से लथपथ होने के बाद भी चालक हिम्मत हारने के बजाय अपनी जान बचाने के लिए पास के एक घर में घुस गया। घर के सदस्यों द्वारा शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने घायल को तत्काल कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचाया।

सिर में आए 8 टांके, हालत अब स्थिर

अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, धारदार हथियार के वार से चालक के सिर पर गहरी चोट आई थी, जिसके कारण उसे 8 टांके लगाने पड़े हैं। इसके अलावा पैर में भी चोट के कारण 2 टांके आए हैं। फिलहाल उपचार के बाद पीड़ित की स्थिति खतरे से बाहर और स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस एक्शन मोड में: हत्या के प्रयास और लूट का मामला दर्ज

“मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूटपाट के प्रयास और हत्या की कोशिश (जानलेवा हमला) की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मुखबिरों को सक्रिय कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।” — प्रतीक चतुर्वेदी, सीएसपी, कोरबा

पुलिस फिलहाल वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार और फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

📍

Leave a Comment