Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » स्वास्थ्य » शिवाय हॉस्पिटल बना सामाजिक सद्भाव का केंद्र, राष्ट्रीय रक्तदान दिवस शिविर में लोगों ने किया रक्तदान

शिवाय हॉस्पिटल बना सामाजिक सद्भाव का केंद्र, राष्ट्रीय रक्तदान दिवस शिविर में लोगों ने किया रक्तदान 

Share:

कोरबा 15 जून । औद्योगिक और ऊर्जा नगरी कोरबा के अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस “शिवाय हॉस्पिटल” में राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर एक विशाल रक्तदान और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य सेवा बल्कि सामाजिक एकजुटता और सद्भाव का एक अनूठा केंद्र बनकर उभरा।

Advt

सैकड़ों लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

शिविर में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए सैकड़ों नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और हजारों लोगों के जीवन की रक्षा के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया।

निःशुल्क जांच और परामर्श

एक दिवसीय इस विशेष शिविर में रक्तदाताओं और आम नागरिकों के लिए कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं, जिनमें शामिल हैं:

📍निःशुल्क डॉक्टरी परामर्श📍रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की जांच📍ब्लड ग्लूकोज (शुगर) टेस्ट📍हीमोग्लोबिन प्रतिशत की जांच📍ब्लड ग्रुप परीक्षण

सामाजिक संगठनों की अनुकरणीय सहभागिता

इस महायज्ञ को सफल बनाने में कोरबा के प्रबुद्ध जनों और प्रमुख सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष रूप से सिख समाज, पूज्य सिंधी पंचायत और हिन्दू क्रांति सेना की सक्रिय सहभागिता ने इस आयोजन को सामाजिक सौहार्द का एक बड़ा प्रतीक बना दिया।

प्रबंधन का उत्कृष्ट नेतृत्व

यह पूरा भव्य आयोजन शिवाय हॉस्पिटल के डॉ. दिविक मित्तल एवं यशा मित्तल के कुशल निर्देशन और अस्पताल प्रबंधन की उच्चतम व्यवस्थाओं के तहत संपन्न हुआ। वहीं, अस्पताल के एचआर हेड (HR Head)  जतिन डोडेजा के कुशल नेतृत्व, सक्रियता और बेहतरीन तालमेल के कारण जनसेवा का यह महायज्ञ पूरी तरह सफल रहा।

रक्तदाताओं का सम्मान

मानवता की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले सभी “महामानवों” (रक्तदाताओं) को शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके इस जज्बे की सराहना की गई।

📍

Leave a Comment

latest news