Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » Uncategorized » चोर समझकर ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ पुलिस को पीटा: सिविल ड्रेस में दबिश देने गई थी टीम, एक जवान गंभीर रूप से घायल

चोर समझकर ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ पुलिस को पीटा: सिविल ड्रेस में दबिश देने गई थी टीम, एक जवान गंभीर रूप से घायल

Share:

बिना वर्दी के वांछित अपराधी को पकड़ने पहुंची थी रायपुर पुलिस, मची अफरा-तफरी

यूपी /छत्तीसगढ़ न्यूज । उत्तर प्रदेश के कोखराज थाना क्षेत्र के ईचौली गांव में शनिवार की देर रात उस समय भारी हंगामा और अफरा-तफरी मच गई, जब छत्तीसगढ़ की पुलिस टीम को ग्रामीणों ने चोर समझकर धुन दिया। बिना वर्दी (सिविल ड्रेस) के दबिश देने पहुंची पुलिस टीम की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Advt

क्या है पूरा मामला?

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के देवेंद्र नगर थाने की पुलिस टीम तीन वांछित अपराधियों—आकाश, शिवम और एक अन्य की तलाश में ईचौली गांव पहुंची थी। आरोपी शिवम केसरवानी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में मुकदमा दर्ज है और वह फरार चल रहा था। उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी है।

चोर समझकर ग्रामीणों ने घेरा

देर रात जब पुलिस टीम आम कपड़ों (सिविल ड्रेस) में अचानक शिवम के घर पहुंची, तो घरवालों और ग्रामीणों को कुछ अनहोनी का शक हुआ। पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में देखकर ग्रामीण उन्हें पहचान नहीं पाए और ‘चोर-चोर’ चिल्लाना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों का शोर सुनकर पुलिसकर्मी खुद को बचाने के लिए भागने लगे, जिससे ग्रामीणों का शक और गहरा गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और उन्होंने पुलिसकर्मियों को घेरकर पीटना शुरू कर दिया।

एक जवान गंभीर, चार ने भागकर बचाई जान

इस अचानक हुए हमले और धक्का-मुक्की में छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान जगदेव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और हाथ में काफी चोटें आई हैं। स्थिति बिगड़ती देख टीम के अन्य चार पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

स्थानीय पुलिस जांच में जुटी

घटना की भनक लगते ही स्थानीय कोखराज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायल जवान जगदेव प्रसाद को इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो व अन्य माध्यमों से मारपीट में शामिल ग्रामीणों की पहचान की जा रही है।

Leave a Comment

latest news