Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » कोरबा में 17 जून को मनेगी वीर महाराणा प्रताप की भव्य जयंती, निकलेगी विशाल शोभायात्रा

कोरबा में 17 जून को मनेगी वीर महाराणा प्रताप की भव्य जयंती, निकलेगी विशाल शोभायात्रा

Share:

कोरबा 6 जून । जिला राजपूत क्षत्रिय समाज कोरबा के तत्वाधान में आगामी 17 जून को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। //आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज// जयंती समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को बुधवारी स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Advt

जिला अध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह की अगुवाई में हुई इस बैठक में कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज के वरिष्ठ जनों और युवाओं से विस्तृत सुझाव लिए गए।

 ऐसा रहेगा जयंती का पूरा कार्यक्रम

  • शाम 4:00 बजे (भव्य शोभायात्रा): पुराना बस स्टैंड कोरबा से विशाल शोभायात्रा की शुरुआत होगी।

  • शोभायात्रा का मार्ग: यह यात्रा पुराना बस स्टैंड से शुरू होकर पावर हाउस रोड, टीपी नगर चौक, सीएसईबी चौक, कोसाबादी चौक, सुभाष चौक और निहारिका होते हुए घंटाघर पहुंचेगी।

  • माल्यार्पण और पूजा-अर्चना: घंटाघर से समाज की महिलाओं का जत्था भी शोभायात्रा में शामिल होगा। यहाँ से रैली महाराणा प्रताप चौक पहुंचेगी, जहाँ वीर महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना की जाएगी।

  • मंचीय कार्यक्रम व प्रतिभा सम्मान: पूजा के बाद सभी सामाजिक जन राम जानकी मंदिर परिसर स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहाँ आयोजित मंचीय कार्यक्रम में समाज की होनहार प्रतिभाओं को मुख्य अतिथियों के हाथों सम्मानित किया जाएगा।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर और नगरपालिका दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत मंच पर उपस्थित रहेंगे।

बैठक में ये रहे उपस्थित

गुरुवार को हुई इस समीक्षा बैठक में समाज के गौरव और कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से:

संरक्षक आर.के. सिंह, राज सिंह ठाकुर, दीपक सिंह, उपाध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह, महासचिव ठाकुर दिनेश सिंह, मुकेश सिंह, सह-सचिव ठाकुर छन्नू सिंह, कोषाध्यक्ष ठाकुर बच्चू सिंह, ठाकुर जितेंद्र सिंह लाला, ठाकुर सुरेंद्र बहादुर सिंह, ठाकुर सुनील सिंह, दिनेश सिंह, कमलेश ठाकुर, जितेंद्र सिंह (पत्रकार), कैलाश सिंह (पत्रकार), प्रभात शाही, ठाकुर मंटू सिंह और श्रीमती अंजना सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु शामिल थे।

📍

Leave a Comment

latest news