Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » Uncategorized » जशपुर में सनसनी: थाने के सामने मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, वीडियो देखते-देखते लगा ली फांसी!

जशपुर में सनसनी: थाने के सामने मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, वीडियो देखते-देखते लगा ली फांसी!

Share:

जशपुर 26 मई । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनकुरी थाना क्षेत्र के धुमाडांड गांव में मंगलवार की तड़के एक युवती ने पुलिस थाने के ठीक सामने स्थित ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर फांसी लगा ली। रोंगटे खड़े कर देने वाली बात यह है कि आत्मघाती कदम उठाने के आखिरी पलों में भी युवती अपने मोबाइल पर कोई वीडियो देख रही थी।

Advt

मृतक युवती की पहचान नीलिमा  के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को टावर से नीचे उतारकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

तड़के 4 बजे खुद डायल 112 को फोन कर ली थी पुलिस की ‘परीक्षा’

इस खौफनाक वारदात से महज एक घंटे पहले युवती ने अजीबोगरीब हरकत की थी। मंगलवार तड़के करीब 4 बजे उसने खुद डायल 112 पर कॉल किया और कहा— “थाने में कोई नहीं है।” जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो उसने मुस्कुराते हुए कहा कि वह तो बस यह देखना चाहती थी कि पुलिस कितनी जल्दी आती है।

इसके ठीक एक घंटे बाद, सुबह 5 बजे स्थानीय लोगों ने उसे मोबाइल टावर पर चढ़े हुए देखा। हड़कंप मचते ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिसकर्मियों ने फोन पर बात करके उसे नीचे उतरने के लिए मना भी लिया था, लेकिन टावर पर ही मोबाइल देखते-देखते अचानक उसने फंदे पर छलांग लगा दी।

मां के साथ आई थी अस्पताल, रातभर रही लापता

परिजनों के मुताबिक, नीलिमा सोमवार को अपनी मां के साथ अस्पताल गई थी, जहां से वह अचानक लापता हो गई। रात में पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को वह सड़क पर मिली थी, जिसके बाद उसे घर की तरफ रवाना किया गया था। लेकिन वह घर जाने के बजाय थाने के सामने टावर पर जा चढ़ी।

परिजनों का बड़ा खुलासा: ‘फांसी लगाने वाले वीडियो’ देखने की थी गंभीर लत नीलिमा पिछले काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी। घरवालों ने बताया कि उसे मोबाइल पर आत्महत्या और फांसी लगाने से जुड़े खतरनाक वीडियो देखने की गंभीर लत लग चुकी थी। बार-बार मना करने के बाद भी वह नहीं मानती थी। इससे पहले भी वह एक बार ऐसा आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश कर चुकी थी।

📍

Leave a Comment

latest news