Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » भीषण हादसा: ड्राइवर को झपकी आने से पलटी स्लीपर बस, दारोगा व कैदी समेत 6 की मौत, 22 घायल।

भीषण हादसा: ड्राइवर को झपकी आने से पलटी स्लीपर बस, दारोगा व कैदी समेत 6 की मौत, 22 घायल।

Share:

उन्नाव (उत्तर प्रदेश): आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास क्षेत्र के निंभाखेड़ा के पास मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही ‘श्री सरोज ट्रैवल्स’ की एक तेज रफ्तार स्लीपर बस सुबह करीब 6 बजे अनियंत्रित होकर अंडरपास के कंक्रीट डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बाईं ओर के एल्युमिनियम गार्ड को तोड़ते हुए भारी वाहन लेन में पलट गई।

Advt

इस दर्दनाक हादसे में बिहार पुलिस के एक दारोगा (सब-इंस्पेक्टर) और एक कैदी समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस लगभग 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार में थी और अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। शुरुआती जांच के अनुसार, ड्राइवर को अचानक झपकी आ जाने के कारण वह बस पर से नियंत्रण खो बैठा। बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई और यात्री सीटों से उछलकर एक-दूसरे के ऊपर जा गिरे। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

📍

Leave a Comment

latest news