Latest News
गेवरा-दीपका और CEWS में कोयला मजदूर सभा का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों श्रमिकों ने थामा संगठन का दामन भीषण हादसा: ड्राइवर को झपकी आने से पलटी स्लीपर बस, दारोगा व कैदी समेत 6 की मौत, 22 घायल। जशपुर में सनसनी: थाने के सामने मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, वीडियो देखते-देखते लगा ली फांसी! छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों के नियम बदले: भृत्य और चौकीदार के लिए अब 12वीं पास जरूरी, 38 पदों की योग्यता में बड़ा बदलाव कोरबा: किराए के मकान में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की संदिग्ध लाश, पहली पत्नी को छोड़ पति ने की थी लव मैरिज कोरबा को मिली बड़ी सौगात: MJM Hospital और Rotary Club की मिसाल, अब जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा मुफ्त डायलिसिस ..आज भव्य शुभारंभ 
Home » कोरबा » गेवरा-दीपका और CEWS में कोयला मजदूर सभा का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों श्रमिकों ने थामा संगठन का दामन

गेवरा-दीपका और CEWS में कोयला मजदूर सभा का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों श्रमिकों ने थामा संगठन का दामन

Share:

केंद्रीय महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय और संभाग प्रभारी केदार नाथ अग्रवाल की मौजूदगी में हुआ विशाल श्रमिक सम्मेलन; बिरेंद्र राठौर के नेतृत्व में दर्जनों कामगारों ने ली सदस्यता।

कोरबा 26 मई। कोयलांचल क्षेत्र के श्रमिक आंदोलन और संगठन विस्तार में बीते दिन एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित हुआ। गेवरा स्थित माता कर्मा मंदिर भवन में ‘कोयला मजदूर सभा’ द्वारा एक विशाल श्रमिक सम्मेलन सह सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य समागम में गेवरा, दीपका और CEWS (केंद्रीय कर्मशाला) क्षेत्र के सैकड़ों ऊर्जावान कोयला कामगारों ने एक साथ कोयला मजदूर सभा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर संगठन के प्रति अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया। नए सदस्यों का पारंपरिक रूप से साफी और माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

Advt

दिग्गज नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

समारोह की शुरुआत अत्यंत गरिमामयी माहौल में हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोयला मजदूर सभा के केंद्रीय महामंत्री  नाथूलाल पाण्डेय एवं अध्यक्षता कर रहे संभागीय प्रभारी  केदार नाथ अग्रवाल मौजूद रहे। स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का पुष्पमालाओं, गगनभेदी नारों और बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस वृहद सभा का कुशल और ऊर्जावान मंच संचालन दीपका क्षेत्र के कद्दावर नेता व केंद्रीय मंत्री  गिरिजा साहू द्वारा किया गया।
बिरेंद्र राठौर  के नेतृत्व में इन प्रमुख साथियों ने ली सदस्यता

इस ऐतिहासिक अवसर पर कोयला मजदूर सभा की रीति-नीति से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों में मुख्य रूप से  बिरेंद्र राठौर  के साथ अखिलेश राठौर, दिवेंद्र राठौर, विनोद राठौर, राजेंद्र राठौर, दिलेश राठौर, अजय सिंह, चमार सिंह ठाकुर, गजेंद्र पाल, गिरिवर सिंह, मोहित रे, लक्ष्मीनारायण, सुख सागर दास, पीतांबर, संजू राठिया, धर्म सिंह, सतीश कुमार, श्याम लाल, विकास सिंह, सुंदर सिंह, वीर सिंह, शिव कुमार, अशोक कुमार, संतोष कुमार, नारायण सिंह, पांडु कुमार, राज कुमार रात्रे, जवाहर सिंह, बलदाऊ कुमार, रमेश कुमार, प्रकाश कुमार, सुरेंद्र प्रताप, अनिल राठौर, रमेश दास, नर्मदा प्रसाद, राम कुमार राठौर, मनमोहन सिंह, हरीश कुमार रात्रे एवं अन्य श्रमिक साथियों ने पूरे जोश के साथ संगठन का दामन थामा।

शीर्ष नेतृत्व ने भरा हुंकार, कहा- “मजदूरों के हक की लड़ाई होगी प्रखर”

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय महामंत्री  नाथूलाल पाण्डेय ने कहा, “आज सैकड़ों साथियों का कोयला मजदूर सभा परिवार में शामिल होना इस बात का जीवंत प्रमाण है कि कोयला कामगारों का भरोसा हमारी नीतियों और न्यायप्रिय सिद्धांतों पर अडिग है।”

वहीं संभागीय प्रभारी  केदार नाथ अग्रवाल ने भविष्य की रणनीति पर जोर देते हुए कहा, “संगठन हित ही हमारे लिए सर्वोपरि है। नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी। जब हमारा संगठन मजबूत होगा, तभी हम अंतिम छोर पर खड़े मजदूर के हक, सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को प्रबंधन के समक्ष और अधिक प्रखरता से लड़ पाएंगे।”

कार्यक्रम में गेवरा, दीपका और CEWS क्षेत्र के कई शीर्ष पदाधिकारी शामिल हुए,

कार्यक्रम में गेवरा, दीपका और CEWS गेवरा क्षेत्र के सभी शीर्ष पदाधिकारी एवं सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे, जिसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित नाम शामिल हैं:

 गेवरा क्षेत्र से: हाउसिंग सदस्य दीपक कुमार दुबे एवं सुशील पाण्डेय, सुरक्षा समिति सदस्य आर एस तिवारी एवं चितुकेश साहू, कल्याण समिति सदस्य राजेश सिंह, शिव कुमार(डंपर ऑपरेटर), भगवान दास (डंपर ऑपरेटर) भीष्म (डंपर ऑपरेटर), अंकित बोवडे, लक्ष्मी नारायण साहू (फोरमैन) और घसिया ।

दीपका क्षेत्र से: विजय कुमार (शहरी वेलफेयर सदस्य), छोटेलाल साहू, दिनेश्वर साहू (क्षेत्र सुरक्षा सदस्य), रामलाल साहू, ठाकुर राम साहू, लोकपाल कश्यप, मिठू साहू, मुकेश साहू, मदन, नंदकुमार राठौर, कुलदीप सिंह, सुजीत तिवारी, जगदीश सिंह, किशोर देवांगन, महेंद्र जायसवाल, रविशंकर कंवर और मनीराम साहू।

 CEWS गेवरा से: जेसीसी (JCC) सदस्य परदेशी सिंह कंवर और श्यामता साहू, कल्याण समिति से रोहित कुमार, सेफ्टी बोर्ड मेंबर महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रूपनारायण गुप्ता के साथ श्रीमती पार्वती सिंह, श्रीमती राजकुमारी गुप्ता और शैलेन्द्र सिंह यादव।

संगठन की इस एकजुटता को बल देने के लिए कुसमुंडा क्षेत्र से वरिष्ठ पदाधिकारियों का विशिष्ट आगमन हुआ, जिनमें अशोक साहू, लक्ष्मण सिंह, मनीष सिंह, देवेंद्र सिंह, विनोद यादव, एल पी सिंह, विकास पाठक, अनंत त्रिपाठी और नितिन प्रमुख रूप से शामिल रहे।
📍

Leave a Comment