Latest News
ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर!
Home » कोरबा » कटघोरा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, प्रतिष्ठित हार्डवेयर व्यापारी की मौत

कटघोरा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, प्रतिष्ठित हार्डवेयर व्यापारी की मौत

Share:

कटघोरा (कोरबा) 24 मई । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ शहीद वीर नारायण चौक के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार प्रतिष्ठित हार्डवेयर व्यापारी दीपक गोयल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यापारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Advt

फूल लेकर घर लौट रहे थे व्यापारी

मृतक की पहचान कटघोरा निवासी दीपक गोयल के रूप में हुई है, जो शहर के जाने-माने हार्डवेयर व्यवसायी थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 6 बजे दीपक गोयल अपनी बाइक से पूजा के लिए फूल लेकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान काल बनकर आई पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

बाइक को 200 मीटर तक घसीटता रहा ड्राइवर

चश्मदीदों ने बताया कि शहीद वीर नारायण चौक के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को इतनी भीषण टक्कर मारी कि दीपक गोयल सड़क पर दूर जा गिरे। टक्कर के बाद उनकी बाइक पिकअप के निचले हिस्से में फंस गई। इसके बावजूद निर्दयी ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। जब आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया, तो ड्राइवर बाइक को वहीं छोड़कर पिकअप सहित मौके से फरार हो गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

स्थानीय लोगों की तत्परता से तुरंत डायल 112 और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। गंभीर रूप से घायल दीपक गोयल को तत्काल कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में आई गंभीर चोटों के कारण उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पिकअप जब्त, फरार ड्राइवर की तलाश में पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले और कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी पिकअप वाहन को जब्त कर लिया।

थाना प्रभारी का बयान: “फरार पिकअप ड्राइवर की पहचान कर ली गई है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम रवाना कर दी गई है। जल्द ही आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

इस हादसे के बाद से स्थानीय व्यापारियों और कटघोरा इलाके में शोक की लहर है।

📍

latest news