Latest News
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में स्थापित होगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ₹10.60 करोड़ मंजूर समाज में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल रमेन डेका नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय रायपुर : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कोरबा: सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को उम्रकैद, 19 मिनट के खूनी खेल का अदालत ने किया फैसला कोरबा में बर्थडे पार्टी का खूनी अंत: मामूली विवाद में दोस्त ने बोलेरो से कुचलकर ली जान, आरोपी फरार
Home » छत्तीसगढ़ » अमित शाह से मिलने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने रोका, मिताली चौक पर जमकर हुआ हंगामा

अमित शाह से मिलने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने रोका, मिताली चौक पर जमकर हुआ हंगामा

Share:

बस्तर के मुद्दों पर ज्ञापन सौंपने निकले थे दीपक बैज और कांग्रेस कार्यकर्ता; बीच रास्ते में बैरिकेडिंग से भड़के

जगदलपुर 19 मई :

बस्तर के स्थानीय मुद्दों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन सौंपने निकले कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को आज पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया। गृहमंत्री से मुलाकात की अनुमति न मिलने से नाराज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही धरना दे दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में, नेताओं ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को ही अपना ज्ञापन सौंपा।

सुरक्षा का हवाला देकर मिताली चौक पर की गई बैरिकेडिंग

दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए बस्तर पहुंचे थे। इसी दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने उनसे मिलकर क्षेत्र की जनसमस्याओं को उनके सामने रखने का फैसला किया था।

योजना के मुताबिक, दीपक बैज, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल और पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कई वरिष्ठ नेताओं का काफिला राजीव भवन से बैठक स्थल की ओर रवाना हुआ। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए पुलिस ने मिताली चौक पर भारी बैरिकेडिंग कर कांग्रेसी दल को आगे बढ़ने से रोक दिया।

सड़क पर ही बैठ गए कार्यकर्ता, प्रशासनिक अफसरों को सौंपा ज्ञापन

आगे जाने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। माहौल गरमाता देख मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे, जिन्हें कांग्रेस नेताओं ने अंततः अपना ज्ञापन सौंपा।

“केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही बस्तर के हितों की लगातार अनदेखी कर रही हैं। विपक्ष को देश के गृहमंत्री के सामने स्थानीय मुद्दे रखने की अनुमति न देना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।” — दीपक बैज, अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस

📍

Leave a Comment