Home » कोरबा » भीषण सड़क हादसा: कोरबा के सोनी परिवार की खुशियां मातम में बदलीं

भीषण सड़क हादसा: कोरबा के सोनी परिवार की खुशियां मातम में बदलीं

Share:

कोरबा/उरगा: कोरबा के बुधवारी क्षेत्र में रहने वाले सोनी परिवार के लिए खुशियों का सफर उस वक्त काल के ग्रास में बदल गया, जब बीती रात उनकी कार उरगा थाना क्षेत्र के फरसवनी टोल नाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में परिवार की तीन पीढ़ियों—दादी, बेटे और ढाई साल के मासूम पोते की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर इतनी तेज कि कार के उड़े परखच्चे मिली जानकारी के अनुसार, सोनी परिवार चांपा में एक ‘चौथिया’ कार्यक्रम में शामिल होकर वापस कोरबा लौट रहा था। फरसवनी टोल नाके के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे खड़े एक भारी हाइवा में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।

इनकी हुई मौत:

  • मोंगरा सोनी (45 वर्ष) – मां

  • देवेन्द्र सोनी (22 वर्ष) – बेटा

  • प्रियांश (ढाई वर्ष) – पोता

हादसे में अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल चांपा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद बुधवारी क्षेत्र और पूरे जिले में शोक की लहर है।

।।।

Leave a Comment