Latest News
छत्तीसगढ़ का सियासी पारा हाई: एक ही कार में सवार दिखे राहुल गांधी,सचिन पायलट और भूपेश बघेल; स्वागत में भारी धक्का-मुक्की राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा: अभनपुर प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्षों को देंगे ‘पावर’, संगठन विकेंद्रीकरण पर बड़ा मंथन ## NEET UG 2026: लखनऊ में अनोखा नजारा, डॉक्टर बनने का सपना लेकर परीक्षा देने पहुंचे 69 साल के ‘युवा’ अभ्यर्थी उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के गुरुद्वारे में निहंगों का कब्जा बरकरार, चमोली में धारा 144 लागू और इंटरनेट बंद बिहार: CM सम्राट चौधरी को अपशब्द और पुलिस को ‘विकास दुबे’ जैसा अंजाम भुगतने की धमकी, वैशाली का सर्वेश चौधरी रडार पर 🌾 PM-किसान योजना: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 23वीं किस्त, छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों को मिले ₹490 करोड़
Home » Uncategorized » डॉग फोर्ट्रेस’ में छिपी थी शातिर चोरनी: पुलिस ने 15 खूंखार कुत्तों के बीच से महिला को दबोचा

डॉग फोर्ट्रेस’ में छिपी थी शातिर चोरनी: पुलिस ने 15 खूंखार कुत्तों के बीच से महिला को दबोचा

Share:

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के उत्तर-पश्चिम जिले के शालीमार बाग थाने ने एक फिल्मी अंदाज वाले ऑपरेशन को अंजाम देते हुए शातिर महिला चोर सोना  को गिरफ्तार किया है। महिला ने खुद को बचाने के लिए अपने घर को एक अभेद्य किले में तब्दील कर रखा था, जिसे भेदना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था।

Advt

15 खूंखार कुत्ते और रजाइयों का ढेर

जब पुलिस टीम शातिर  महिला सोना के घर छापेमारी करने पहुंची, तो वहां का नजारा हैरान करने वाला था। सोना ने सुरक्षा के लिए पिटबुल और अमेरिकन बुली जैसे 15 खतरनाक शिकारी कुत्ते पाल रखे थे। पुलिस ने अदम्य साहस दिखाते हुए इन कुत्तों के चक्रव्यूह को पार किया। तलाशी के दौरान सोना किसी कमरे या अलमारी में नहीं, बल्कि रजाइयों के एक भारी ढेर के नीचे छिपी मिली, जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

ढाई करोड़ की चोरी और वारदात का तरीका

DCP नॉर्थ वेस्ट, आकांक्षा यादव के अनुसार, 19 अप्रैल को शालीमार बाग के निवासी विजय पाल गुप्ता के घर से लगभग ढाई करोड़ रुपये के गहने और नकदी चोरी हुई थी। जांच में सामने आया कि पीड़ित ने घटना से महज तीन दिन पहले 45 वर्षीय सोना  नामक महिला को घरेलू सहायिका (मेड) के तौर पर काम पर रखा था।

सोना  की कार्यप्रणाली बेहद शातिर थी:

  • वह पॉश इलाकों में घरों की रेकी करती थी।

  • घुल-मिलकर ‘मेड’ की नौकरी हासिल करती थी।

  • कीमती सामान वाली जगहों पर नजर रखकर मौका मिलते ही तिजोरी साफ कर फरार हो जाती थी।

चोरी के सोने से बनाया ‘फाइनेंस किंगडम’

पुलिस के बताए अनुसार शातिर महिला सोना की गिरफ्तारी के बाद एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। वह न केवल चोरी में, बल्कि वित्तीय हेरफेर में भी माहिर थी। उसने चोरी किए गए लगभग 2 किलोग्राम सोने को मुथूट फिनकॉर्प, मुथूट फाइनेंस और फेड बैंक जैसे संस्थानों में गिरवी रखा था। उसने 15 अलग-अलग गोल्ड लोन अकाउंट्स के जरिए लाखों रुपये का कर्ज ले रखा था।

।।।

Leave a Comment

latest news