Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त
Home » कोरबा » NTPC कोरबा में मजदूरों का हल्लाबोल: गेट पर जड़ा ताला, प्रबंधन के हाथ-पांव फूले!

NTPC कोरबा में मजदूरों का हल्लाबोल: गेट पर जड़ा ताला, प्रबंधन के हाथ-पांव फूले!

Share:

कोरबा 8 अप्रैल 2026। एनटीपीसी कोरबा में ठेका मजदूरों के सब्र का बांध बुधवार को फूट पड़ा। अपनी जायज मांगों को लेकर हजारों की संख्या में मजदूरों ने गेट नंबर-2 पर मोर्चा खोल दिया और काम पूरी तरह बंद कर ‘चक्काजाम’ जैसी स्थिति पैदा कर दी। मजदूरों की इस अप्रत्याशित एकजुटता ने एनटीपीसी प्रबंधन की नींद उड़ा दी है।

Advt

विभिन्न निजी कंपनियों के अंतर्गत काम करने वाले ये मजदूर अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। हालांकि, प्रबंधन और पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए कुछ श्रमिक प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए अंदर बुलाया, लेकिन समाधान न निकलता देख अधिकांश मजदूर टस से मस नहीं हुए और गेट के बाहर ही डटे रहे।

मजदूरों की दो टूक: ‘शोषण बंद करो, हक दो’ आंदोलनकारी श्रमिकों की मांग स्पष्ट है—उन्हें केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मानदेय दिया जाए और 8 घंटे की शिफ्ट के बाद कराए जाने वाले अतिरिक्त काम का नियमानुसार ओवरटाइम (OT) भुगतान हो। मजदूरों का आरोप है कि उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है और मूलभूत सुविधाओं के नाम पर केवल आश्वासन मिलते हैं। हालांकि प्रबंधन के खौफ से कई मजदूर कैमरे पर बोलने से कतराते रहे, लेकिन उनका आक्रोश काम बंद हड़ताल के रूप में साफ दिखाई दिया।

फिलहाल, एनटीपीसी परिसर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। प्रशासन स्थिति को काबू में करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन मजदूरों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें धरातल पर पूरी नहीं होतीं, यह आंदोलन थमेगा नहीं।


।।।