Latest News
छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में की जशपुर के धावक अनिमेष और मल्हार की ऐतिहासिक धरोहरों की तारीफ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर: जानिए 11वीं सदी के नारायणपाल विष्णु मंदिर का इतिहास, स्थापत्य कला और प्राकृतिक सौंदर्य बलरामपुर के जमीरापाट बॉक्साइट खदान में अभी खनन शुरू नहीं, प्रशासन प्रभावित किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध हृदय रोगियों के लिए वरदान बनी एनकेएच की कैथलैब सुविधा बिना परमानेंट नौकरी के भी मिलेगी भविष्य की सुरक्षा; जानिए गिग वर्कर्स के लिए सरकार का क्या है मेगा प्लान ‘आदिवासी’ बनाम ‘वनवासी’ विवाद: गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर भड़की कांग्रेस, खरोरा में फूंका पुतला
Home » कोरबा » भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस: हरदी बाजार में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने फहराया पार्टी का ध्वज

भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस: हरदी बाजार में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने फहराया पार्टी का ध्वज

Share:

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा ग्राम पंचायत हरदी बाजार के बूथ क्रमांक 190 में स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।

Advt

राष्ट्रवाद और गौरवशाली इतिहास पर चर्चा

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 1951 से राष्ट्रवाद की जिस विचारधारा के साथ यह यात्रा शुरू हुई थी, वह अनेक संघर्षों को पार करते हुए 1980 में भारतीय जनता पार्टी के रूप में स्थापित हुई। कभी 2 सांसदों वाली यह पार्टी आज 18 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुकी है। इस अवसर पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कोरबा के जिला संयोजक अमित टमकोरिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का पुरजोर आह्वान किया। उन्होंने रेखांकित किया कि भाजपा का आज जो निरंतर विस्तार और विराट स्वरूप दिखाई दे रहा है, वह असंख्य कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ समर्पण और कठोर मेहनत का ही प्रतिफल है, जिसे निरंतर आगे बढ़ाना अब प्रत्येक सदस्य की नैतिक जिम्मेदारी है।

बूथ स्तर पर जनसंपर्क और ध्वजारोहण

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस दौरान पोलिंग बूथ स्तर पर लोगों के घरों में भाजपा का ध्वज भी लगाया गया।

प्रमुख जनों की रही उपस्थिति

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से  पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश टंडन, सह संयोजक रूप विलास गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण पटेल, संजय सारथी और ग्राम्य भारती विद्यापीठ हरदी बाजार के छात्र संघ अध्यक्ष हीरा लाल अहीर सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और मातृ शक्ति उपस्थित रही।


 

▪️

 

Leave a Comment

latest news