Latest News
बेंगलुरु में कुदरत का कहर: बारिश से बचने की कोशिश पड़ी भारी, अस्पताल की दीवार गिरने से 7 जिंदगियां खत्म सक्ती: एक साथ जन्मीं, एक साथ दुनिया से विदा हुईं; तालाब में डूबने से दो मासूम जुड़वा बहनों की मौत छत्तीसगढ़ : सरकारी विज्ञापनों में हेराफेरी पर लगेगी लगाम, अब ‘प्रचार ऐप’ करेगा होर्डिंग्स की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 10 वीं में तीन और 12 वीं में रिया साहू ने रचा इतिहास! यूपी के विकास की नई ‘लाइफ लाइन’ बना गंगा एक्सप्रेसवे, पीएम मोदी ने हरदोई से किया लोकार्पण पाली का ‘वर्कहोलिक’ चोर: एक महीने में 11 टारगेट, परफॉरमेंस देख पुलिस भी हैरान!
Home » स्वास्थ्य » NKH में कैथलैब से हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

NKH में कैथलैब से हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

Share:

कोरबा। शहर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एनकेएच (NKH) में कैथलैब सुविधा शुरू होने से हृदय रोगियों के लिए स्थानीय स्तर पर ही अत्याधुनिक इलाज के रास्ते खुल गए हैं। अब मरीजों को गंभीर स्थिति में बड़े शहरों की ओर भागने की जरूरत नहीं पड़ रही है, जिससे न केवल उनका कीमती समय बच रहा है बल्कि सही समय पर इलाज मिलने से उनकी जान भी बच रही है।

पिछले एक सप्ताह के भीतर अस्पताल में 25 से अधिक हृदय रोगी पहुंचे। कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. सतीश सूर्यवंशी के नेतृत्व में जांच के बाद 4 मरीजों की एंजियोप्लास्टी और 5 की एंजियोग्राफी की गई। विशेष बात यह रही कि कोरबा में पहली बार एक मरीज का एआईसीडी (AICD) सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया गया। राहत की बात यह है कि सभी मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

रायपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. सतीश सूर्यवंशी, डॉ. एस.एस. मोहंती और डॉ. दीपक कुमार अपनी टीम के साथ अस्पताल में चौबीसों घंटे आपातकालीन सेवाएं दे रहे हैं। एनकेएच ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने कहा कि जिले की पहली कैथलैब होने के नाते अब कोरबा में ही हृदय रोगों का संपूर्ण उपचार संभव है, जिससे स्थानीय लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है।


।।।

Leave a Comment