Latest News
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में स्थापित होगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ₹10.60 करोड़ मंजूर समाज में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल रमेन डेका नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय रायपुर : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कोरबा: सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को उम्रकैद, 19 मिनट के खूनी खेल का अदालत ने किया फैसला कोरबा में बर्थडे पार्टी का खूनी अंत: मामूली विवाद में दोस्त ने बोलेरो से कुचलकर ली जान, आरोपी फरार
Home » कोरबा » कोरबा: राताखार के जोड़ा पुल के पास नहर में मिली अज्ञात लाश, इलाके में सनसनी

कोरबा: राताखार के जोड़ा पुल के पास नहर में मिली अज्ञात लाश, इलाके में सनसनी

Share:

कोरबा, 30 मार्च: शहर के राताखार इलाके में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जोड़ा पुल के नीचे नहर में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश तैरती हुई पाई गई। स्थानीय लोगों ने जब पानी में उतराता हुआ शव देखा, तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव की स्थिति को देखते हुए मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिससे क्षेत्र में हत्या और दुर्घटना जैसी कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहराई से जांच करने के लिए आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है, आत्महत्या या फिर कोई हादसा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पहचान की कोशिशें शुरू कर दी हैं।

।।।

Leave a Comment