Latest News
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं
Home » शिक्षा » छत्तीसगढ़ बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026: आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियाँ

छत्तीसगढ़ बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026: आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियाँ

Share:

रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), नवा रायपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (BSCN26) का आधिकारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी आज, 27 मार्च 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण समय-सारणी:

  • आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) से प्रारंभ

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 27 अप्रैल 2026 (सोमवार), शाम 5:00 बजे तक

  • त्रुटि सुधार (Correction Window): 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक

  • प्रवेश पत्र (Admit Card) उपलब्धता: 01 जून 2026 से (संभावित)

  • परीक्षा की तिथि: 11 जून 2026 (गुरुवार)

  • परीक्षा का समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक

परीक्षा संबंधी मुख्य विवरण:

  • परीक्षा केंद्र: छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिला मुख्यालयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

  • आवेदन शुल्क वापसी: छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने पर उनका परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाते में वापस (Refund) कर दिया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया था।

  • आधिकारिक वेबसाइट: विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए अभ्यर्थी https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर जा सकते हैं।


।।।

latest news