Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » Uncategorized » छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ : देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ

छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ : देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ

Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का साइंस कॉलेज मैदान  एक ऐतिहासिक गौरवपूर्ण क्षण का गवाह बना, जहां देश के पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस राष्ट्रीय खेल महाकुंभ की आधिकारिक घोषणा की। इस अवसर पर केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

2500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम 25 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाला यह आयोजन रायपुर के साथ-साथ बस्तर और सरगुजा में भी आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लगभग 2500 खिलाड़ी 9 अलग-अलग खेल विधाओं में अपना कौशल दिखाएंगे। उद्घाटन समारोह में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की और ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

खेलों के लिए बड़ी घोषणाएं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए बताया:

  • मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन: खेल बुनियादी ढांचे के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

  • प्रोत्साहन राशि: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता को 3 करोड़, रजत विजेता को 2 करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। ओलंपिक में चयन होने पर ही खिलाड़ी को 21 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

  • अकादमियां: रायपुर और बिलासपुर में रेजिडेंशियल अकादमियां चल रही हैं, जबकि जशपुर, रायगढ़ और रायपुर में इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं।

परिवर्तन की लहर: मुख्यधारा में लौटे नक्सली भी शामिल मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि ‘नुआबाट’ (नई राह) अभियान के तहत आत्मसमर्पित नक्सली भी इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं, जो बस्तर में आ रहे सकारात्मक बदलाव और विश्वास का प्रतीक है।

जनजातीय नायकों को सम्मान केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने छत्तीसगढ़ से इस आयोजन की शुरुआत को ऐतिहासिक बताया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह म्यूजियम देखने का आग्रह किया और बताया कि राज्य के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का नाम भी इसी महान जनजातीय नायक के नाम पर रखा गया है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।


।।।

Leave a Comment

latest news